Rape News: उदयपुर में फ्रांस की महिला के साथ हुआ रेप, कांग्रेस ने कहा ‘डबल इंजन’ सरकार फ्लॉप कानून-व्यवस्था की गवाह

Rape News: उदयपुर में फ्रांस की महिला के साथ हुआ रेप, कांग्रेस ने कहा ‘डबल इंजन’ सरकार फ्लॉप कानून-व्यवस्था की गवाह 


छोटा अखबार।

उदयपुर में फ्रांस की एक महिला के साथ हुई रेप की घटना का मामला समने आया है। रेप की घटना से राजनीतिक में उबाल आया हुआ है। वहीं कांग्रेस ने एक्स हैंडल से पोस्ट कर बीजेपी की ‘डबल इंजन’ सरकार को फ्लॉप कानून-व्यवस्था की गवाह बताया है। हैंडल पर कांग्रेस ने कहा कि आज राजस्थान में जो पर्यटक राजस्थान घूमने आ रहे हैं, वो भी सुरक्षित नहीं हैं। BJP सरकार में महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं- ये बात जगजाहिर है। कांग्रेस ने अपने हैंडल से पोस्ट की है कि ऐसी घटनाएं विश्व स्तर पर भारत की छवि को नुकसान पहुंचा रही हैं। 


वहीं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हैंडल लिखा कि उदयपुर में फ्रांस की महिला के साथ दुष्कर्म पूरी दुनिया में राजस्थान की बिगड़ती कानून व्यवस्था की पोल खोल रहा है। पूरे प्रदेश में महिलाएं स्वयं को असुरक्षित महसूस करती हैं। 


आपको बतादें कि यह घटना सोमवार शाम का है। पुलिस के अनुसार एक रिसॉर्ट में पार्टी चल रही थी। पार्टी में एक फ्रांस की महिला अपने भी अपने साथियों के साथ गई थी। इस दौरान सामने बैठा एक युवक ने महिला से सिगरेट पीने को कहा। सिगरेट पीने के बाद युवक महिला को ड्राइव पर ले गया और उसे अपने अपार्टमेंट में ले आया। अपार्टमेंट में युवक ने महिला को अपने साथ रात भर रखा और बलात्कार किया। घटना के बाद सुबह होटल आने पर महिला ने अपने साथियों को पूरी घटना के बारे में बताया और फिर पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। 

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस