Rajasthan News; प्रदेश में निरोधात्मक दलों ने की अवैध मदिरा जब्त

Rajasthan News; प्रदेश में निरोधात्मक दलों ने की अवैध मदिरा जब्त


छोटा अखबार।

आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय, भण्डारण और परिवहन पर जीरो टाॅलरेंस की नीति के तहत आबकारी निरोधक दलों द्वारा कार्रवाई की जा रही है। निरोधात्मक गतिविधियों में वृद्धि से शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने में सफलता मिली है। प्रदेश में आबकारी निरोधक दलों के कार्रवाई के तहत चित्तौड़गढ़ जिले के डूंगला और बेगूं में दबिश की कार्रवाई करते हुए 700 लीटर वाॅश नष्ट किया और 77 बोतल अवैध हथकड़ शराब बरामद कर अभियोग दर्ज किया गया। 

जोधपुर शहर सरदारपुरा व लूणी थाना क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई के तहत 288 पव्वे देशी मदिरा, 36 बोतल किंगफिशर बीयर, 23 पव्वे आरएमल और 2 लीटर हथकड़ शराब जब्त की गई। भीलवाड़ा जिले में कोठारी नदी के दुर्गम क्षेत्र में दबिष देकर 1800 लीटर वाॅश नष्ट कर 40 लीटर हथकड़ शराब जब्त की। मौके से अवैध मदिरा के निर्माण में लिप्त 2 महिलाओं को भी गिरफ्तार किया। इसी क्रम में भीलवाड़ा के कुवाड़ा खान क्षेत्र में 3 हजार लीटर वाॅश और 4 पुरानी भट्टियां नष्ट की गई। हनुमानगढ़ के भादरा में एक बिना नम्बर प्लेट की पिकअप से पांच कार्टन देशी मदिरा 240 पव्वे का अवैध परिवहन करने पर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अभियोग दर्ज किया गया। प्रदेश के अन्य जिलों में भी निरोधात्मक कार्रवाई के तहत गश्त, नाकाबंदी व दबिश दी जा रही है जिससे अवैध मदिरा पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस