आज दो शुभ योगों के बीच मनाई जा रही है फाल्गुन अमावस्या।

 आज दो शुभ योगों के बीच मनाई जा रही है फाल्गुन अमावस्या।


फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि हिंदू वर्ष के अनुसार साल की आखिरी अमावस्या तिथि होती है। इसे शास्त्रों में शुभ माना गया है। इस बार फाल्गुन अमावस्या पर दो शुभ योग बनने से इसका महत्व कहीं ज्यादा बढ़ गया है। 

छोटा अखबार।

वैसे तो अमावस्या तिथि 1 मार्च को देर रात 01:00 बजे से शुरू हो चुकी है, और यह आज रात 11:04 बजे तक रहेगी। पण्डित हरिप्राद त्रिवेदी के अनुसार इस बार फाल्गुन अमावस्या पर दो शुभ योग बन रहे हैं, जिसके कारण अमावस्या तिथि का महत्व ज्यादा बढ़ गया है। 

श्री त्रिवेदी ने कहा कि आज सुबह 08:21 बजे तक शिव योग है और उसके बाद से सिद्ध योग प्रारंभ हो जाएगा। सिद्ध योग अगले दिन 03 मार्च को प्रात: 05:43 बजे तक रहेगा। दोनों ही योग में शुद्ध मन से किए गए किसी भी शुभ काम का फल कई गुना बढ़ जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

Chief Minister मुख्यमंत्री के विभाग डीआईपीआर में खेला

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस