एंबुलेंस कर्मचारियों की आज रात 12:00 बजे से हड़ताल
छोटा अखबार।
प्रदेश में एंबुलेंस कर्मचारियों ने आज रात 12:00 बजे से हड़ताल पर रहने का फैसला किया। यह फैसला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से होने वाली वार्ता रद्द करने के कारण किया है।वहीं दुसारी ओर राजस्थन एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह शेखावत का कहना है कि अगर कोरोना वायरस के कारण हम हमारी हड़ताल रद्द भी करें तो उसका कोई मतलब नहीं। कर्मचारियों के पास किसी तरह का कोई बचने का साधन नहीं है। हमारे पास मास्क सैनिटाइजर और किट उपलब्ध नहीं है।
addComments
Post a Comment