Jaipur News: जयपुर में फर्जी जीएसटी पंजीकरण का खुलासा

Jaipur News: जयपुर में फर्जी जीएसटी पंजीकरण का खुलासा


छोटा अखबार।

कर चोरी और फर्जी जीएसटी पंजीकरण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत वाणिज्यिक कर विभाग ने जयपुर स्थित मैसर्स रनसन ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड पर सर्वे कार्रवाई करते हुए एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। जांच के दौरान फर्म अपने घोषित व्यावसायिक पते पर अस्तित्वहीन पाई गई। 

AI Photo

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि फर्म का जीएसटी पंजीकरण फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्राप्त किया गया था। विभाग द्वारा यह भी आशंका जताई गई है कि फर्म द्वारा अपनी पात्रता से अधिक इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा कर राजस्व को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। वर्तमान में फर्म के क्रेडिट लेजर में लगभग 22.78 लाख रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट उपलब्ध पाया गया है। हालांकि, यह केवल वर्तमान में उपलब्ध आईटीसी की राशि है। प्रारंभिक जांच से संकेत मिले हैं कि फर्म द्वारा फर्जी बिलों के माध्यम से कहीं अधिक मूल्य के लेन-देन किए गए हो सकते हैं। इन लेन-देन और संभावित कर अपवंचन की वास्तविक मात्रा का निर्धारण विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा। विभागीय टीम ने फर्म के घोषित व्यावसायिक पते के साथ-साथ संबंधित व्यक्ति के घोषित आवासीय पते का भी सत्यापन किया, जहां भी कोई वास्तविक संचालन नहीं पाया गया। मामले की विस्तृत जांच जारी है व उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई वाणिज्यिक कर विभाग की एनफोर्समेंट विंग-1, सर्किल-सी की टीम द्वारा की गई।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस