C M NEWS: प्रदेश में पेयजल और बिजली आपूर्ति की शिकायत पर जिला कलक्टर होगें जिम्मेदार —मुख्यमंत्री

C M NEWS:  प्रदेश में पेयजल और बिजली आपूर्ति की शिकायत पर जिला कलक्टर होगें जिम्मेदार —मुख्यमंत्री 


छोटा अखबार।

प्रदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए प्रदेश में पेयजल और बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पानी और बिजली संकट को लेकर आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। आमजन से शिकायत मिलने पर संबंधित जिला कलक्टर की सीधे तौर पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।

मुख्यमंत्री बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गर्मी के इस दौर में नागरिकों को त्वरित राहत पहुंचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कार्यों में किसी भी तरह की ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कलेक्टरों को साप्ताहिक मॉनिटरिंग के निर्देश

मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने जिलों में पानी और बिजली की उपलब्धता को लेकर हर हफ्ते अनिवार्य रूप से समीक्षा बैठक करें। जनसमस्याओं और शिकायतों का विभागीय अधिकारियों के समन्वय से तुरंत और प्राथमिक स्तर पर निपटारा किया जाए। इसके साथ ही अस्पतालों में साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल और अन्य आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाओं की लगातार निगरानी करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

सरकारी वाहनों के उपयोग में कटौती और कार पूलिंग पर जोर—

ईंधन और राजस्व की बचत के लिए मुख्यमंत्री ने एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। उन्होंने सभी अधिकारियों को पेट्रोल-डीजल की बचत के लिए वाहनों के उपयोग में मितव्ययिता बरतने को कहा है। अधिकारी सरकारी वाहनों का न्यूनतम उपयोग करें और ज्यादा से ज्यादा 'कार पूलिंग' व्यवस्था को अपनाएं। अनावश्यक यात्राओं से बचने के लिए जिलों के साथ होने वाली बैठकों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से आयोजित करने को प्राथमिकता देने को कहा गया है। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को इस संबंध में सभी जिला कलक्टरों के लिए दिशा-निर्देश जारी करने के आदेश दिए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस