राजस्थान पूरे देश में शांति और सद्भाव की मिसाल बने —मुख्यमंत्री 

राजस्थान पूरे देश में शांति और सद्भाव की मिसाल बने —मुख्यमंत्री 
  
छोटा अखबार।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि देशभक्ति, मानवता और साम्प्रदायिक सौहार्द से ओत-प्रोत कवि प्रदीप की रचनाएं नई पीढ़ी को सुनाने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा है कि इन कार्यक्रमाें के माध्यम से आज के युवा जान सकेंगे कि देश को आजादी हासिल करने के लिए किन हालातों से गुजरना पड़ा था। 



गहलोत जोधुपर के एसएन मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध गीतकार कवि प्रदीप द्वारा लिखे गीतों पर आधारित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में शांति और भाईचारा बनाए रखने के लिए यह आवश्यक है कि लोग महात्मा गांधी के संदेश आत्मसात करें। उन्होंने कहा कि कवि प्रदीप के गीत गांधीजी के जीवन संदेश का गुलदस्ता हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश में जो डर और तनाव है उसे बदलने के लिए सार्वजनिक जगहों पर प्रेम और भाईचारे का संदेश देने वाले कार्यक्रमों का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऎसा माहौल बनाया जाएगा कि राजस्थान पूरे देश में शांति और सद्भाव की मिसाल बन सके।  


Comments

Popular posts from this blog

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार