C M NEWS: मुख्यमंत्री ने सांगानेरी गेट से त्रिपोलिया गेट तक किया रोड शो, नगर निगम चुनाव में भाजपा को जिताने की अपील की
C M NEWS: मुख्यमंत्री ने सांगानेरी गेट से त्रिपोलिया गेट तक किया रोड शो, नगर निगम चुनाव में भाजपा को जिताने की अपील की छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को जयपुर नगर निगम चुनाव में प्रचार के आखिरी दिन भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सांगानेरी गेट से त्रिपोलिया गेट तक भव्य रोड शो किया। उन्होंने कहा कि हमने जयपुर सहित राजस्थान में लव जिहाद की समस्या से निजात दिलाने का काम किया है। गहलोत सरकार के समय ये घटनाएं होती थी लेकिन हम धर्मांतरण विरूद्ध कानून लेकर के आए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को जबरदस्ती जयपुर के परकोटे से बाहर भेज दिया जाता था, उनके लिए डिस्टर्ब एरिया बिल भी हम लेकर के आए हैं। इसलिए अब किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है। लेकिन फिर भी कोई आमजन को परेशान करता है, तो उसकी जगह जेल में होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गहलोत सरकार ने तुष्टिकरण के आधार पर पिछली बार जयपुर, जोधपुर और कोटा में दो-दो नगर निगम बनाए। लेकिन हमने तीनों जगह फिर से एक नगर निगम बना कर यह दिखा दिया कि एक शहर में एक ही नगर निगम रहेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग कहते थे कि तुम्हारे काका जी भी वन स्टेट...