Posts

C M NEWS: मुख्यमंत्री ने सांगानेरी गेट से त्रिपोलिया गेट तक किया रोड शो, नगर निगम चुनाव में भाजपा को जिताने की अपील की

Image
C M NEWS: मुख्यमंत्री ने सांगानेरी गेट से त्रिपोलिया गेट तक किया रोड शो, नगर निगम चुनाव में भाजपा को जिताने की अपील की छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को जयपुर नगर निगम चुनाव में प्रचार के आखिरी दिन भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सांगानेरी गेट से त्रिपोलिया गेट तक भव्य रोड शो किया। उन्होंने कहा कि हमने जयपुर सहित राजस्थान में लव जिहाद की समस्या से निजात दिलाने का काम किया है। गहलोत सरकार के समय ये घटनाएं होती थी लेकिन हम धर्मांतरण विरूद्ध कानून लेकर के आए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को जबरदस्ती जयपुर के परकोटे से बाहर भेज दिया जाता था, उनके लिए डिस्टर्ब एरिया बिल भी हम लेकर के आए हैं। इसलिए अब किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है। लेकिन फिर भी कोई आमजन को परेशान करता है, तो उसकी जगह जेल में होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गहलोत सरकार ने तुष्टिकरण के आधार पर पिछली बार जयपुर, जोधपुर और कोटा में दो-दो नगर निगम बनाए। लेकिन हमने तीनों जगह फिर से एक नगर निगम बना कर यह दिखा दिया कि एक शहर में एक ही नगर निगम रहेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग कहते थे कि तुम्हारे काका जी भी वन स्टेट...

Jaipur News: वार्ड 87 में गूंजा भाजपा का जयघोष: वाहन रैली में उमड़ा जनसैलाब

Image
Jaipur News: वार्ड 87 में गूंजा भाजपा का जयघोष: वाहन रैली में उमड़ा जनसैलाब छोआ अखबार। जयपुर नगर निगम चुनाव के तहत वार्ड नंबर 87 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का चुनाव प्रचार अपने चरम पर पहुंच गया है। मतदान की तारीख नजदीक आते ही भाजपा प्रत्याशी प्रतिभा शर्मा के समर्थन में कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में आज वार्ड नंबर 87 में एक विशाल दुपहिया वाहन रैली का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं और समर्थकों का अभूतपूर्व और जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सैकड़ों बाइकों पर सवार होकर निकले युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस भव्य दुपहिया वाहन रैली का विधिवत शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और जयपुर शहर अध्यक्ष अमित गोयल ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली की शुरुआत से पहले ही कार्यक्रम स्थल पर कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम उमड़ पड़ा था। जैसे ही शीर्ष नेतृत्व ने रैली को रवाना किया, पूरा माहौल 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारों से गुंजायमान हो गया।शीर्ष नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं में भरा जीत क...

Rajasthan News: कृषि उपज को प्रसंस्करण और बाजार से जोड़कर किसानों को दिलाएं बेहतर मूल्य —मुख्य सचिव

Image
Rajasthan News: कृषि उपज को प्रसंस्करण और बाजार से जोड़कर किसानों को दिलाएं बेहतर मूल्य —मुख्य सचिव छोटा अखबार। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने प्रदेश में कृषि उपज को प्रसंस्करण, बाजार और निर्यात से बेहतर ढंग से जोड़ते हुए किसानों को उनकी उपज का अधिक मूल्य दिलाने पर जोर दिया। उन्होंने प्रस्तावित एग्रो-प्रोसेसिंग क्लस्टर्स की फसल और क्षेत्रवार विस्तृत मैपिंग कर उनकी आर्थिक, निवेश और निर्यात संभावनाओं को चिन्हित करने व इसके आधार पर ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव बुधवार को शासन सचिवालय में एग्रो-प्रोसेसिंग क्लस्टर्स के विकास को लेकर आयोजित हितधारकों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि क्लस्टर्स को केवल उत्पादन और प्रसंस्करण तक सीमित न रखते हुए खेत से बाजार तक पूरी मूल्य श्रृंखला को मजबूत किया जाए। इसके लिए छंटाई और श्रेणीकरण, पैकेजिंग, शीत भंडारण, प्रसंस्करण, परिवहन व आपूर्ति व्यवस्था, ब्रांड निर्माण और बाजार से जुड़ाव की सुविधाएं विकसित की जाएं, जिससे फसल कटाई के बाद होने वाले नुकसान में कमी आए और किसानों को बेहतर बाजार और बेहतर मूल्य मिल सके। श्री श्रीनिवास...

Rajasthan News: उच्चतम न्यायालय के आदेशों पर सरकार ने की राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य में अवैध खनन पर सख्ती

Image
Rajasthan News: उच्चतम न्यायालय के आदेशों पर सरकार ने की राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य में अवैध खनन पर सख्ती  छोटा अखबार। उच्चतम न्यायालय के आदेशों और केंद्रीय अधिकार प्राप्त समिति (सीईसी) की सिफारिशों की अनुपालना में राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य क्षेत्र में अवैध बालू-बजरी खनन की रोकथाम और वन्यजीव संरक्षण की दिशा में राज्य सरकार ठोस व निर्णायक कदम उठा रही है। मामले में बुधवार को शासन सचिवालय में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में समीक्षा की गई। इस दौरान विभागों की अब तक की अनुपालना और आगामी अदालती सुनवाई की तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य सरकार उच्चतम न्यायालय के निर्देशों की पालना के प्रति पूर्णतः संवेदनशील और गंभीर है। राज्य द्वारा 9 अगस्त को विस्तृत शपथ-पत्र प्रस्तुत किया जा चुका है और अधिकांश महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रभावी अमल सुनिश्चित कर लिया गया है। समीक्षा में बताया गया कि अभयारण्य क्षेत्र में तैनात वन अधिकारियों-कर्मचारियों को कार्यस्थल पर वैधानिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 के तहत आवश्यक अधिसूचना 13 अ...

E-PAPER

Image
E-PAPER

Jaipur News: जयपुर में महिला टीचर पर कोचिंग स्टूडेंट को ब्लैकमेल करने का आरोप, विदेश में नौकरी का झांसा देकर बढ़ा रही थी नजदीकियां

Image
Jaipur News: जयपुर में महिला टीचर पर कोचिंग स्टूडेंट को ब्लैकमेल करने का आरोप, विदेश में नौकरी का झांसा देकर बढ़ा रही थी नजदीकियां छोटा अखबार। राजधानी जयपुर से ब्लैकमेलिंग का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कोचिंग संस्थान की महिला टीचर पर अपने ही छात्र को जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने और 5 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप लगा है। आरोप है कि महिला शिक्षिका ने छात्र को विदेश में आकर्षक नौकरी दिलाने का झांसा दिया और धीरे-धीरे उसके करीब आ गई। जब छात्र ने उसके शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया, तो महिला ने उसे झूठे मुकदमों में फंसाने और जेल भिजवाने की धमकी देना शुरू कर दिया। इस प्रताड़ना से तंग आकर पीड़ित छात्र की मां ने सोमवार शाम जयपुर पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है।  AI Photo प्राप्त जानकार और पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, जयपुर की रहने वाली एक 44 वर्षीय महिला ने बताया कि उसका बेटा शहर के ही एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाई के लिए जाता था। इसी संस्थान में पढ़ाने वाली एक महिला टीचर से उसकी मुलाकात हुई। शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत होती थी, लेकिन जल्द ही शिक्षिका ने छात...

Rajasthan News: भाजपा ने बागियों को दिया अल्टीमेटम और नियुक्तियों का लालच

Image
Rajasthan News: भाजपा ने बागियों को दिया अल्टीमेटम और नियुक्तियों का लालच  छोटा अखबार। राजस्थान में आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर हैं। टिकट वितरण के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में उभरे असंतोष और बगावत को दबाने के लिए पार्टी ने अब बेहद सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने चुनाव मैदान में निर्दलीय या बागी के रूप में उतरे कार्यकर्ताओं और नेताओं को दोटूक शब्दों में अंतिम चेतावनी दी है। राठौड़ ने सख्त लहजे में कहा कि पार्टी की पीठ में छुरा घोंपने वालों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।  प्रदेश में चुनावी दौरों के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बागियों को संभलने का आखिरी मौका दिया है। उन्होंने सभी नाराज और बागी प्रत्याशियों को सोमवार शाम तक का समय देते हुए कहा कि वे तुरंत भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में अपनी चुनावी अपील जारी कर दें और उनके समर्थन में मैदान में उतरें। उन्होंने स्पष्ट किया कि ...