Jodhpur News: कांग्रेस के लोग देख लें, अब काकाजी ही करवा रहे हैं वन स्टेट-वन इलेक्शन -मुख्यमंत्री
Jodhpur News: कांग्रेस के लोग देख लें, अब काकाजी ही करवा रहे हैं वन स्टेट-वन इलेक्शन -मुख्यमंत्री छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जालोरी गेट चौराहे से घंटाघर तक रोड शो किया, जिसमें जनसैलाब उमड़ा। उन्होंने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में राजस्थान में डबल इंजन की सरकार विकास के ऐतिहासिक काम कर रही है। ढाई साल के कार्यकाल में संकल्प पत्र के 78 प्रतिशत वादे पूरे कर दिए गए हैं। अब नगर निकाय चुनावों के लिए भी संकल्प पत्र जारी किया गया है, जिसे हमारी सरकार पूरा करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ढाई साल में हमारी सरकार ने वर्षों से लंबित कार्यों को धरातल पर लाने का काम किया है। ईआरसीपी और यमुना जल समझौते को साकार किया, आईजीएनपी और गंगनहर के लिए पर्याप्त बजट दिया। उन्होंने कहा कि ढाई साल में सभी विधायकों को विकास के लिए पर्याप्त बजट दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में राजस्थान में लूट और झूट की दुकान चलती थी। गहलोत सरकार में युवाओं के हितों के स...