Posts

C M NEWS: 25 जून 1975 की आधी रात को देश में थोपा गया आपातकाल —मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS: 25 जून 1975 की आधी रात को देश में थोपा गया आपातकाल —मुख्यमंत्री छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि 25 जून 1975 की आधी रात को देश में थोपा गया आपातकाल हमारे लोकतांत्रिक इतिहास पर काला धब्बा है। इस दौरान तत्कालीन सरकार ने मीसा और डीआईआर जैसे अलोकतांत्रिक कानूनों को लागू कर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, प्रेस की आजादी और मौलिक अधिकारों का दमन किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों नेसंवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए जेलों में कड़ी यातनाएं झेली और लोकतंत्र को बचाने के लिए जो संघर्ष किया, वो एक अप्रतिम उदाहरण है। श्री शर्मा बुधवार को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आपातकाल लगाए जाने के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय- संविधान हत्या दिवस-2025 कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान तत्कालीन सरकार नेलगभग एक लाख 40 हजार लोगों को अलोकतांत्रिक तरीके से कई महीनों तक कैद में रखा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लोकतंत्र सेनानियों के संस्मरणों से संकलित ‘लोकतंत्र रक्षा की कहानी-सेनानियों की जुबानी’पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने लो...

Electricity News: कनेक्शन में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई -डिस्काॅम चेयरमैन

Image
Electricity News: कनेक्शन में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई -डिस्काॅम चेयरमैन  छोटा अखबार। डिस्काॅम्स चेयरमैन और जयपुर डिस्काॅम की प्रबंध निदेशक आरती डोगरा ने कहा कि कनेक्शन जारी करने में देरी को प्रबंधन द्वारा गंभीरता से लिया जाएगा। ऐसे प्रकरणों में संबंधित कार्मिकों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुश्री डोगरा बुधवार को विद्युत भवन में जयपुर डिस्काॅम के अधिशासी अभियंताओं के साथ विद्युत आपूर्ति, डिस्ट्रिब्यूशन लाॅसेज, राजस्व, ट्रिपिंग आदि विषयों पर समीक्षा कर रही थीं। औद्योगिक विद्युत कनेक्शन के प्रकरणों की समीक्षा के दौरान उन्होंने ऐसे मामलों में देरी का कारण पूछा। अभियंताओं ने आवेदक के स्तर पर लंबित होना बताया। इस पर डिस्काॅम चेयरमैन ने पुष्टि के लिए तत्काल आवेदकों से मोबाइल फोन पर बात कर देरी का कारण पता करने के निर्देश अधिकारियों को दे दिए, जिनमें आवेदन के करीब तीन माह बाद भी कनेक्शन जारी नहीं हो सके थे। बैठक के बीच से ही अभियंताओं ने आवेदकों को फोन कर अब तक कनेक्शन नहीं होने का कारण पूछा। इन मामलों में डिमांड नोट जमा नहीं कराने, विदेश यात्रा पर जाने जैसे आवेदक के स्तर पर विलं...

टोंक जिले में दो सगी बहनों ने एक ही लड़के के साथ में शादी कर ली

Image
टोंक जिले में दो सगी बहनों ने एक ही लड़के के साथ में शादी कर ली छोटा अखबार। राजस्थान के टोंक जिले में दो सगी बहनों ने एक ही लड़के के साथ में शादी कर ली।  दरअसल बड़ी बहन का कहना था कि वह छोटी बहन के बिना शादी नहीं करेगी। ऐसे में लड़के ने उन्हें यह सुझाव दिया कि दोनों बहने मुझसे शादी कर लो। इसके लिए दोनों बहन राजी भी हो गई। अब दोनों बहने एक साथ एक ही पति के साथ बिस्तर पर सोती है और दोनों को इससे कोई एतराज नहीं है।

ओरियन इंफ्रा कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड ने मनाई 5वीं वर्षगांठ मनाई

Image
ओरियन इंफ्रा कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड ने मनाई 5वीं वर्षगांठ मनाई छोटा अखबार। जयपुर की अग्रणी फर्म ओरियन इंफ्रा कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड ने आरएएस क्लब में 5वीं वर्षगांठ मनाई। इस दौरान संस्थापक और सीईओ संजय जिंदल ने बताया कि ओरियन हाईवे, ब्रिज, रेलवे, सुरंग, जल संसाधन, जल आपूर्ति, अपशिष्ट जल, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, भवन और पर्यटन सहित विविध इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्रों में काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि ओरियन के पास पिछले पांच वर्षों में 21 परियोजनाएं चल रही हैं, रेल मंत्रालय के अधीन 4 परियोजनाओं के अलावा बाकी 17 परियोजनाओं को विश्व बैंक, एशियाई विकास बैंक, केएफडब्ल्यू, एक्जिम बैंक, जेआईसीए, एनडीबी, एआईआईबी, आईबीआरडी जैसी कई अंतरराष्ट्रीय फंडिंग एजेंसियों द्वारा वित्त पोषित किया गया है।  इन 17 परियोजनाओं में 6 परियोजना प्रबंधन परामर्श शामिल हैं। इनमें से कुछ पायलट परियोजनाएं देश में पहली बार क्रियान्वित की जा रही हैं। जैसे विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित पीएमसी ग्रीन नेशनल हाईवे कॉरिडोर परियोजना जो 4 राज्यों को कवर करती है और विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित केरल सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट परि...

Politics News : सीएम की चुनौती स्वीकार है, समय, स्थान बता दें —टीकाराम जूली

Image
Politics News : सीएम की चुनौती स्वीकार है, समय, स्थान बता दें —टीकाराम जूली छोटा अखबार। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की चुनौती स्वीकार कर कहा समय, स्थान बता दें सीएम। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक दल ने कई बार विकास कार्य की तुलना की और सवाल भी पूछे हैं, लेकिन आपकी सरकार जानकारी देने में असफल रही है। जूली ने कहा कि सीएम की चुनौती स्वीकार है, आप इसके लिए उचित समय, स्थान और माध्यम चुनकर सूचित करें। जिससे खुले मंच पर जनता के सामने हम चर्चा कर सकें। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि देश और प्रदेश की बैसाखी पर चल रही सरकार का खामियाजा आज प्रदेश की जनता भुगत रही है। ऐसे में प्रदेशवासियों व उनके मुद्दों पर संकट के बादल मंडरा गए हैं और सरकार सोई हुई है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में अधिकारियों के बोल बिगड़ गए हैं, वे राजनैतिक भाषा बोल रहें है। प्रदेश के हालात भयावह हो गए हैं, बिजली, पानी और रोजगार के संकट से प्रदेश की जनता जूझ रही है, यहां माफिया राज का बोलबाला हो गया है और लॉ एंड ऑर्डर भी फेल हो गया है। आज भी दिनदहाड़े बानसूर में गोलीकांड सरक...

C M NEWS: पं. दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े का हुआ शुभारंभ, 9 जुलाई तक चलेगा पखवाड़ा

Image
C M NEWS: पं. दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े का हुआ शुभारंभ, 9 जुलाई तक चलेगा पखवाड़ा छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि अंत्योदय के सिद्धांत के अनुसार गांव, गरीब, किसान, मजदूर के सशक्त होने से ही देश की तरक्की संभव है। इस दर्शन को साकार करने के लिए राज्य सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़े के माध्यम से समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित कर रही है।  उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें, शिविरों में जाएँ, अपने लंबित कार्य पूरे करवाएँ और दूसरों को भी प्रेरित करें। श्री शर्मा ने मंगलवार को जयपुर जिले की दूदू तहसील स्थित बिचून ग्राम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय संबल पखवाड़े का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी एक ऐसे महान विचारक थे, जिन्होंने अपने जीवन को समाज के वंचित वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उनका सपना था कि भारत का हर गांव और हर व्यक्ति आत्मनिर्भर बने। इस पखवाड़े के माध्यम से हम विकास के उजियार...

Rape News: उदयपुर में फ्रांस की महिला के साथ हुआ रेप, कांग्रेस ने कहा ‘डबल इंजन’ सरकार फ्लॉप कानून-व्यवस्था की गवाह

Image
Rape News: उदयपुर में फ्रांस की महिला के साथ हुआ रेप, कांग्रेस ने कहा ‘डबल इंजन’ सरकार फ्लॉप कानून-व्यवस्था की गवाह  छोटा अखबार। उदयपुर में फ्रांस की एक महिला के साथ हुई रेप की घटना का मामला समने आया है। रेप की घटना से राजनीतिक में उबाल आया हुआ है। वहीं कांग्रेस ने एक्स हैंडल से पोस्ट कर बीजेपी की ‘डबल इंजन’ सरकार को फ्लॉप कानून-व्यवस्था की गवाह बताया है। हैंडल पर कांग्रेस ने कहा कि आज राजस्थान में जो पर्यटक राजस्थान घूमने आ रहे हैं, वो भी सुरक्षित नहीं हैं। BJP सरकार में महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं- ये बात जगजाहिर है। कांग्रेस ने अपने हैंडल से पोस्ट की है कि ऐसी घटनाएं विश्व स्तर पर भारत की छवि को नुकसान पहुंचा रही हैं।  वहीं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हैंडल लिखा कि उदयपुर में फ्रांस की महिला के साथ दुष्कर्म पूरी दुनिया में राजस्थान की बिगड़ती कानून व्यवस्था की पोल खोल रहा है। पूरे प्रदेश में महिलाएं स्वयं को असुरक्षित महसूस करती हैं।  आपको बतादें कि यह घटना सोमवार शाम का है। पुलिस के अनुसार एक रिसॉर्ट में पार्टी चल रही थी। पार्टी में एक फ्रांस...