Rajasthan News: चिकित्सा मंत्री ने किया कोटपूतली अस्पताल का औचक निरीक्षण, गर्भवती महिलाओं की विशेष निगरानी के निर्देश

Rajasthan News: चिकित्सा मंत्री ने किया कोटपूतली अस्पताल का औचक निरीक्षण, गर्भवती महिलाओं की विशेष निगरानी के निर्देश


छोटा अखबार।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने शुक्रवार को कोटपूतली-बहरोड़ जिले के राजकीय बीडीएम अस्पताल, कोटपूतली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, साफ-सफाई और मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं और विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया।

मरीजों से सीधा संवाद और फीडबैक—

निरीक्षण के दौरान चिकित्सा मंत्री ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का सघन भ्रमण किया। उन्होंने वहां उपचाराधीन मरीजों एवं उनके परिजनों से सीधे संवाद कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने मरीजों से अस्पताल द्वारा उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं, उपचार व्यवस्था और स्टाफ की सेवाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा कर उनका ग्राउंड फीडबैक प्राप्त किया।

एनीमिया और गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर—

अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों की बैठक लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कड़े निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं में गंभीर एनीमिया (खून की कमी) के मामलों की विशेष निगरानी की जाए। त्वरित और गुणवत्तापूर्ण उपचार के माध्यम से ऐसी महिलाओं की स्वास्थ्य स्थिति में शीघ्र सुधार सुनिश्चित किया जाए।

संसाधनों की कमी न होने देने की हिदायत—

मंत्री खींवसर ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि गंभीर मरीजों और गर्भवती महिलाओं के इलाज के लिए सभी आवश्यक दवाइयों, रक्त (ब्लड बैंक) एवं अन्य आवश्यक चिकित्सकीय संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता हर समय सुनिश्चित की जाए। अचानक हुए इस औचक निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में पूरे समय हलचल मची रही।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस