Bikaner News: राजस्थान ट्रिपल इंजन सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार —मुख्यमंत्री

Bikaner News: राजस्थान ट्रिपल इंजन सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार —मुख्यमंत्री


छोटा अखबार।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को बीकानेर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में भव्य रोड शो किया। गोकुल चौक से शुरू हुए रोड शो में मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में आमजन उमड़े और जगह-जगह पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर स्थानीय लोग काफी उत्साहित नजर आए। जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान ट्रिपल इंजन सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। भाजपा निकायों के समग्र और सुनियोजित विकास के संकल्प के साथ चुनाव मैदान में उतरी है और प्रदेशभर में पार्टी को जनता का अपार समर्थन व विश्वास मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की ट्रिपल इंजन सरकार नगर निकायों के संकल्प पत्र के प्रत्येक वादे को पूरा करेगी। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस शासन में भ्रष्टाचार, पेपर लीक और गैंगस्टर का बोलबाला था वहीं भाजपा सरकार ने पेपर लीक माफिया के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए करीब 600 आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया। कांग्रेस के शासन में चुनावी वादे केवल घोषणाओं तक सीमित रहे और भाजपा सरकार अपने संकल्पों को धरातल पर उतार रही है। दशकों से लंबित ईआरसीपी, यमुना जल समझौता, नर्मदा परियोजना तथा इंदिरा गांधी और गंगनहर योजना जैसे विकास कार्य मूर्त रूप ले रहे हैं। 1 लाख 89 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं, 1 लाख 22 हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया जारी है और 70 हजार से अधिक भर्तियां निकाली हैं।  

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक जनता की समस्याओं की अनदेखी की, जबकि भाजपा जनसेवा और विकास की राजनीति करती है। जनता डबल इंजन सरकार को ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का संकल्प ले चुकी है। उन्होंने कहा कि विकसित बीकानेर से विकसित राजस्थान और विकसित राजस्थान से विकसित भारत का सपना साकार होगा।

रोड शो के बाद मुख्यमंत्री ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा के विकास विजन और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और बीजेपी प्रत्याशियों के लिए जनसमर्थन जुटाने का आह्वान किया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर, विधायक जेठानंद व्यास, सिद्धि कुमारी, विश्वनाथ मेघवाल, ताराचंद सारस्वत सहित भाजपा के पदाधिकारी, बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस