Jaipur News: जनगणना-2027 के लिए डिजिटल क्रांति का आगाज, कलक्ट्रेट में प्रशिक्षण आयोजित

Jaipur News: जनगणना-2027 के लिए डिजिटल क्रांति का आगाज, कलक्ट्रेट में प्रशिक्षण आयोजित


छोटा अखबार।

राजस्थान में आगामी जनगणना-2027 की तैयारियाँ तेज हो गई हैं। जनगणना कार्य निदेशालय राजस्थान द्वारा प्रथम चरण के 'मकान सूचीकरण और मकान गणना' कार्यों को लेकर जयपुर कलेक्ट्रेट सभागार में एक दिवसीय महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता राजस्थान जनगणना विभाग के निदेशक विष्णुचरण मलिक ने की, जबकि जिला कलक्टर और प्रमुख जनगणना अधिकारी संदेश नायक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में जयपुर जिले के समस्त जनगणना अधिकारियों, उपखण्ड अधिकारियों (SDO), चार्ज अधिकारियों और तहसीलदारों ने भाग लिया।

डिजिटल होगी इस बार की जनगणना—

निदेशक मलिक ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना-2027 केवल एक डेटा संग्रह प्रक्रिया नहीं, बल्कि राष्ट्रीय महत्व का मिशन है। इस बार की सबसे बड़ी विशेषता इसका पूर्णतः डिजिटल स्वरूप होना है। आधुनिक तकनीक और मोबाइल ऐप्स के उपयोग से डेटा की शुद्धता, पारदर्शिता और त्वरित विश्लेषण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य की गुणवत्ता सीधे उस व्यक्ति से जुड़ी है जो धरातल पर अंतिम व्यक्ति तक पहुँचता है, इसलिए सटीक डेटा संकलन अनिवार्य है।

अधिकारियों की जिम्मेदारी तय—

जिला कलक्टर नायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस राष्ट्रीय कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने बताया कि उपखण्ड और चार्ज स्तर के अधिकारियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे ही वास्तविक गणना कार्य की निगरानी करेंगे। प्रशिक्षण के दौरान मकानों के सूचीकरण, नंबरिंग और डिजिटल माध्यम से डेटा फीड करने की बारीकियों को समझाया गया।

इस डिजिटल पहल से भविष्य में सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और सटीक सांख्यिकीय आंकड़ों की उपलब्धता में मदद मिलेगी। बैठक में उपस्थित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए ताकि जनगणना का प्रथम चरण निर्बाध रूप से सम्पन्न हो सके।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस