Rajasthan News: अटलजी ने हर गांव को सड़क से जोड़ने का काम किया —अमित शाह
Rajasthan News: अटलजी ने हर गांव को सड़क से जोड़ने का काम किया —अमित शाह छोटा अखबार। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का पूरा जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना को समर्पित रहा। वे बाल्यकाल से ही राष्ट्रभक्ति के रास्ते पर चले। 40 साल तक विपक्ष में रहने और हर प्रतिकूल परिस्थिति के बावजूद राष्ट्रभक्ति का सिद्धांत ही उनके जीवन का आधार रहा। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश के विकास को लेकर कई बड़े फैसले किए। पूरे विश्व के दबाव के सामने ना झुकते हुए उन्होंने पोकरण में परमाणु परीक्षण किया। केन्द्रीय गृह मंत्री रविवार को चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा अनावरण के बाद आयोजित अटल गौरव स्मृति समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर 15 जिलों में 5 हजार 659 करोड़ रुपये के 944 विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया गया। वही जल जीवन मिशन के तहत 1 हजार 500 गांवों को हर घर नल से जल की सौगात दी गई। श्री शाह ने कहा कि स्व. अटलजी ने हर गांव को सड़क से जोड़ने का काम किया। स्वर्णिम चतुर्भुज यो...