Posts

Rajasthan News: भिवाड़ी में चल रहे अवैध दवा कारोबार पर चिकित्सा विभाग ने कि कार्रवाई, 4 करोड़ रुपये की दवाइयां की जब्त

Image
Rajasthan News: भिवाड़ी में चल रहे अवैध दवा कारोबार पर चिकित्सा विभाग ने कि कार्रवाई, 4 करोड़ रुपये की दवाइयां की जब्त छोटा अखबार। प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्रीमती गायत्री राठौड़ ने कहा कि प्रदेश में बिना लाइसेंस दवाइयों का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने भिवाड़ी में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4 करोड़ रुपये कीमत की दवाइयां और दवा बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान जब्त किया है। श्रीमती राठौड़ ने बताया कि विभाग को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर आयुक्तालय मुख्यालय जयपुर, अलवर और दौसा के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने स्ट्रेन हेल्थ केयर, भिवाड़ी में बिना लाइसेंस चल रहे गोदाम पर कार्रवाई की गई। यहां से करीब 1500 कार्टन दवाइयां और अन्य सामान जब्त किया गया। प्रमुख शासन सचिव ने बताया कि जांच के दौरान अलग-अलग कंपनियों की कई तरह की दवाइयां मिलीं। इनमें कंडोर हेल्थकेयर, लालरू(पंजाब) द्वारा निर्मित टेबलेट मेडिक्ब -55 (डायक्लोफ़ेनेक सोडियम 50 एमजी) और टेबलेट एरिक्वा, ओपल हेल्थकेयर, करनाल(हरियाणा) द्वारा निर्मित टेबलेट च...

E-PAPER

Image
E-PAPER

Jaipur News: मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर में भूमाफिया का खुलेआम नंगा नाच यूडीएच, सहकारिता, जेडीए और रेरा खामोश

Image
Jaipur News: मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर में भूमाफिया का खुलेआम नंगा नाच यूडीएच, सहकारिता, जेडीए और रेरा खामोश -महेश झालानी छोटा अखबार। मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर में इन दिनों भूमाफिया का जबरदस्त नंगा नाच चल रहा है। आम जनता लुट रही है और कथित भूमाफिया फर्जी दस्तावेजों और विवादित इकरारनामों की आड़ में जमीन का अवैध कारोबार खुलेआम चला रहे हैं। सबसे दुखद और चिंताजनक पहलू यह है कि जिस सांगानेर क्षेत्र से स्वयं मुख्यमंत्री विधानसभा में प्रतिनिधित्व करते हैं, वहीं राज्य का सहकारिता विभाग, जेडीए, नगरीय विकास विभाग और रेरा जैसी संस्थाएं मानो खामोश होकर तबाही का यह मंजर देख रही हैं।  AI Photo यदि मुख्यमंत्री के अपने विधानसभा क्षेत्र में सरकारी तंत्र की नाक के नीचे जमीन के इस कथित अवैध कारोबार का इतना बड़ा साम्राज्य खड़ा हो सकता है तो राजस्थान के दूसरे इलाकों की भयावह तस्वीर का सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गृह निर्माण सहकारी समितियों के नाम पर जमीन और भूखंडों का ऐसा कारोबार चलने की शिकायतें सामने आ रही है...

Deeg News: डीग पुलिस ने दिल्ली में चल रहे अंतरराज्यीय फर्जी कॉल सेंटर का किया भंडाफोड़, 64 आरोपी गिरफ्तार

Image
Deeg News: डीग पुलिस ने दिल्ली में चल रहे अंतरराज्यीय फर्जी कॉल सेंटर का किया भंडाफोड़, 64 आरोपी गिरफ्तार   छोटा अखबार। डीग पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के. के निर्देशन में साइबर ठगों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन काउंटडाउन” के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली में संचालित एक संगठित अंतरराज्यीय साइबर अपराध सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। गिरोह के सदस्य एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक के अधिकारियों के रूप में पहचान बताकर लोगों को फोन और व्हाट्सएप के जरिए झांसे में लेते थे और ओटीपी, सीवीवी, पैन, जीमेल आईडी, जन्मतिथि सहित अन्य केवाईसी जानकारी हासिल कर उनके नाम पर दूरस्थ रूप से वित्तीय साधन खोलकर सुनियोजित तरीके से साइबर ठगी करते थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 64 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 31 युवक और 33 युवतियां शामिल हैं। वहीं 2 नाबालिगों को रेस्क्यू किया गया और मौके से 88 एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किए गए। प्रारंभिक पूछताछ और अनुसंधान के बाद 19 युवक-युवतियों को उनके परिजनों के साथ रवाना किया गया। मामले की शुरुआत एक्सिस बैंक डीग के शाखा प्रबंधक फूल सिंह द्वारा साइब...

E-PAPER

Image
E-PAPER

Urban Local Body Elections 2026: टिकटों की नग्नता और लोकतंत्र का मुजरा: जब मलाई के लिए घर ही बन गया रणक्षेत्र

Image
Urban Local Body Elections 2026:  टिकटों की नग्नता और लोकतंत्र का मुजरा: जब मलाई के लिए घर ही बन गया रणक्षेत्र छोटा अखबार। नगर निकाय चुनाव 2026 की यह चुनावी नौटंकी आज अपने अंतिम पड़ाव यानी नामांकन की आखिरी तारीख तक पहुँच चुकी है। भाजपा और कांग्रेस, दोनों ही महा-दुकानों के शटर के पीछे इस समय वह 'अग्निपरीक्षा' चल रही है, जहाँ निष्ठा की सरेआम नीलामी हो रही है। टिकट वितरण ने दोनों पार्टियों के आलाकमान की पैंट ढीली कर दी है। वे समझ नहीं पा रहे कि किस वफादार को लात मारें और किस बागी के तलवे चाटें। भीतरघात और बगावत का बारूद इस कदर बिछा है कि आज शाम होते-होते दोनों ही दलों के दफ्तरों से वफादारी की अर्थियाँ उठना तय है। AI Photo इस चुनाव का सबसे कड़वा और मजेदार सच यह है कि आज गली का 'जणा-जणा' अचानक खुद को वॉर्ड का होने वाला 'सुल्तान' समझने लगा है। समाज सेवा का भूत सबके सिर पर इस तरह सवार है कि हर कोई 'सत्ता की मलाई' चाटने को इस कदर आतुर है मानो वॉर्ड पार्षद का पद नहीं, बल्कि कुबेर के खजाने का सीधा लाइसेंस मिल रहा हो। जनता की भलाई जाए तेल लेने, कार्यकर्ताओं को तो ब...

Rajasthan News: भीलवाड़ा भाजपा में टिकट वितरण पर घमासान, 70 कार्यकर्ताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा

Image
Rajasthan News: भीलवाड़ा भाजपा में टिकट वितरण पर घमासान, 70 कार्यकर्ताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा    छोटा अखबार। प्रदेश में नगर निकाय चुनाव का आगाज होते ही भारतीय जनता पार्टी के भीतर टिकट वितरण को लेकर घमासान चरम पर पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार भीलवाड़ा जिले में पार्टी की प्रत्याशी सूची जारी होने से पहले ही कार्यकर्ताओं की नाराजगी सामने आई है। इसके तहत टिकट वितरण में  मनमानी और भाई-भतीजावाद लेकर करीब 70 भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एक साथ सामूहिक इस्तीफा दिया है। वहीं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भेजे गए इस्तीफे में कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुये कहा कि वर्षों से दरी बिछाने वाले और संकट के समय संगठन को मजबूत करने वाले निष्ठावान चेहरों को दरकिनार किया जा रहा है। उनकी जगह ऐसे दावेदारों को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी की जा रही है जिनका संगठन और विचारधारा या बूथ स्तर पर कोई योगदान नहीं रहा है। AI Photo सामूहिक इस्तीफे से भाजपा के एक वरिष्ठ कार्यकर्ता, जो पिछले 20 वर्षों से निरंतर पार्टी के लिए सक्रिय रहे हैं। उन्होंने संगठन के फैसले पर तीखे सवाल उठाते हुए कहा ...