Posts

E-PAPER

Image
E-PAPER

Rajasthan News: अनियमितताओं पर सरकार का कड़ा प्रहार, दो IVF सेंटर्स के लाइसेंस निलंबित

Image
Rajasthan News: अनियमितताओं पर सरकार का कड़ा प्रहार, दो IVF सेंटर्स के लाइसेंस निलंबित छोटा अखबार। राजस्थान सरकार ने प्रदेश में संचालित आईवीएफ (IVF) सेंटर्स में पारदर्शिता और नैतिक मानकों को बनाए रखने के लिए सख्त रुख अपना लिया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने अंडों (Eggs) के अवैध खरीद-बेचान की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उदयपुर के सेंटर्स की सघन जांच की है। इस दौरान नियमों की गंभीर अवहेलना पाए जाने पर दो प्रमुख आईवीएफ सेंटर्स के पंजीकरण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए हैं। AI Photo औचक निरीक्षण के लिए गठित हुई विशेष टीमें— चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ ने बताया कि उदयपुर जिले में एआरटी (ART) और सरोगेसी नियमों के उल्लंघन की सूचनाएं लगातार प्राप्त हो रही थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य स्तर पर एआरटी एवं सरोगेसी के राज्य नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में एक विशेष टीम गठित की गई। इसके अतिरिक्त, जिले में पंजीकृत सभी केंद्रों की जांच के लिए तीन अलग-अलग टीमों ने 28 सेंटर्स का औचक निरीक्षण किया। गंभीर अनियमितताओं पर हुई कार्रवाई— निर...

C M NEWS: राजस्थान में बनेंगे विश्वस्तरीय बस पोर्ट, मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश

Image
C M NEWS: राजस्थान में बनेंगे विश्वस्तरीय बस पोर्ट, मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान को परिवहन अवसंरचना के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान उन्होंने प्रदेश के बस टर्मिनलों के पुनर्विकास और उन्हें आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के निर्देश दिए। पीपीपी मोड पर विकसित होंगे आधुनिक बस पोर्ट— मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि चयनित जिला मुख्यालयों पर सार्वजनिक निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के माध्यम से विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त 'आधुनिक बस पोर्ट' विकसित किए जाएं। इनका उद्देश्य न केवल सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करना है, बल्कि आमजन के सफर को सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना भी है। ये बस पोर्ट क्षेत्रीय परिवहन के प्रमुख केंद्रों के रूप में कार्य करेंगे, जहाँ यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। आर्थिक विकास और रोजगार को मिलेगी गति— बैठक में मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि बस टर्मिनलों के आधुनिक होने से स...

E-PAPER

Image
E-PAPER

C M NEWS: राजस्थान में महकेगी चंदन की खुशबू, सरकार लगायेगी 30 हजार चंदन के पौधे

Image
C M NEWS: राजस्थान में महकेगी चंदन की खुशबू, सरकार लगायेगी 30 हजार चंदन के पौधे छोटा अखबार। राजस्थान की वन-धन संपदा को समृद्ध करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के तीन जिलों—बांसवाड़ा, उदयपुर और सिरोही में 'चंदन वन' विकसित करने के निर्देश दिए हैं। इस परियोजना के तहत बांसवाड़ा के झांतलिया, उदयपुर के बांकी और सिरोही के जनापुर में सघन वृक्षारोपण किया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में श्री शर्मा ने बताया कि इन चिन्हित स्थानों पर प्रत्येक चंदन वन में 10 हजार से अधिक पौधे रोपित किए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इन वनों के लिए केवल उच्च गुणवत्ता वाले पौधों का ही चयन किया जाए ताकि उनकी उत्तरजीविता सुनिश्चित हो सके।  सुरक्षा और सिंचाई पर विशेष जोर— चंदन की कीमती लकड़ी को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को कहा है। उन्होंने चयनित क्षेत्रों की फेंसिंग (घेराबंदी) करने और पौधों की सिंचाई के लिए ड्रिप या अन्य समुचित व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत...

C M NEWS: गलता तीर्थ का होगा कायाकल्प: पौराणिकता और आधुनिकता के संगम से निखरेगा स्वरूप

Image
C M NEWS: गलता तीर्थ का होगा कायाकल्प: पौराणिकता और आधुनिकता के संगम से निखरेगा स्वरूप छोटा अखबार। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक केंद्र गलता धाम के विकास को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की है। रविवार को तीर्थ परिसर में अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि गालव ऋषि की तपोस्थली गलता जी के मूल स्वरूप को अक्षुण्ण रखते हुए इसे आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाए। मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि गलता तीर्थ के प्रति आमजन में अगाध श्रद्धा है। इसलिए, यहां विकास कार्य इस तरह किए जाएं कि भक्तों को 'पौराणिकता और आधुनिकता' का अद्भुत संगम देखने को मिले। उन्होंने भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ एक विस्तृत कार्ययोजना पर काम करने के निर्देश दिए। बुजुर्गों के लिए ट्रैवलेटर और बेहतर पार्किंग— श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से वृद्धजनों के लिए 'ट्रैवलेटर' जैसी आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाने के निर्देश दिए। साथ ही, उ...

Jaipur News: कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में उछाल: हलवाइयों का 'मुनाफा' बढ़ा, आम आदमी की जेब कटी

Image
Jaipur News: कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में उछाल: हलवाइयों का 'मुनाफा' बढ़ा, आम आदमी की जेब कटी छोटा अखबार। राजस्थान की राजधानी जयपुर में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई 993 रुपये की भारी बढ़ोतरी ने एक अजीबोगरीब स्थिति पैदा कर दी है। जहां एक ओर ईंधन के दाम बढ़ने से लागत बढ़ने का शोर है, वहीं दूसरी ओर जयपुर के हलवाइयों और होटल संचालकों के लिए यह बढ़ोतरी 'बल्ले-बल्ले' साबित हो रही है। इस आर्थिक गणित के फेर में हलवाइयों का प्रति नग मुनाफा 4 रुपये तक बढ़ गया है, जिसका सीधा बोझ अब आम जनता और छात्रों की जेब पर पड़ रहा है। लागत बढ़ी पैसे में, दाम बढ़े रुपयों में—  शहर के अनुभवी हलवाई मुकेश शर्मा के अनुसार, कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 993 रुपये की वृद्धि सुनने में बहुत बड़ी लगती है, लेकिन जब इसे एक नग समोसे या कचौरी की लागत पर तौला जाता है, तो तस्वीर कुछ और ही नजर आती है। एक कमर्शियल सिलेंडर से हजारों की संख्या में समोसे-कचौरी तैयार होते हैं। इस गणित के हिसाब से एक समोसे पर गैस का अतिरिक्त भार मात्र 83 पैसे पड़ता है। हैरानी की बात यह है कि इस मामूली लागत वृद्धि के नाम पर जयपु...