Posts

C S NEWS: प्रदेश में ‘विकसित राजस्थान-2047’ के लक्ष्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं बैंक —मुख्य सचिव

Image
C S NEWS: प्रदेश में ‘विकसित राजस्थान-2047’ के लक्ष्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं बैंक —मुख्य सचिव छोटा अखबार। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास एवं राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी), राजस्थान के अध्यक्ष और बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्यपालक निदेशक संजय वी. मुदालियर की सह-अध्यक्षता में गुरुवार को एसएलबीसी की 170वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक में क्रेडिट ग्रोथ, वित्तीय समावेशन, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने कहा कि बैंक क्रेडिट ग्रोथ के साथ-साथ वित्तीय समावेशन पर भी विशेष ध्यान दें, ताकि समाज के हर वर्ग तक संस्थागत वित्तीय सेवाओं का लाभ पहुंच सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश के समावेशी आर्थिक विकास में बैंकिंग क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है और बैंक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भागीदारी निभाएं। श्री श्रीनिवास ने कहा कि बैंक केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न क्रेडिट वितरण और रोजगारोन्मुखी योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों में अधिकाधिक ऋण वितरण किया जाना सुनिश्चित करें, जिससे कि ‘विकसित राजस्थान...

Rajasthan News: प्रदेश में सरकार ने पांच पैकेज्ड खाद्य पदार्थों की बिक्री पर लगाई रोक

Image
Rajasthan News: प्रदेश में सरकार ने पांच पैकेज्ड खाद्य पदार्थों की बिक्री पर लगाई रोक  छोटा अखबार। प्रदेश में संचालित ‘शुद्ध आहार–मिलावट पर वार’ अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट और असुरक्षित खाद्य पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। अगस्त माह में विभिन्न जिलों से लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच में पांच पैकेज्ड खाद्य उत्पाद असुरक्षित पाए गए। इन खाद्य पदार्थों के वितरण, बिक्री और प्रदर्शन पर पूरे प्रदेश में आगामी दो माह के लिए रोक लगा दी गई है। प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्रीमती गायत्री राठौड़ के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा आयुक्त अविचल चतुर्वेदी के निर्देशन और अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह की निगरानी में यह कार्रवाई की गई। विभाग की ओर से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लगातार नमूने लेकर उनकी जांच कराई जा रही है। राज्य जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला की जांच में नंदी ब्रांड का गाय का घी, निर्माता दिशा एंटरप्राइजेज, बालोतरा, बैच/लॉट संख्या 005 रतवाड़ी टी (गोल्डन थार) ब्रांड की चाय, निर्माता श्री सांवरिया इंडस्ट्रीज, रीको, बाड़मेर, बैच संख्या...

E-PAPER

Image
E-PAPER

DGP NEWS: प्रदेश में 30 सितंबर तक सभी पर्यटन स्थलों का होगा सुरक्षा ऑडिट —डीजीपी

Image
DGP NEWS: प्रदेश में 30 सितंबर तक सभी पर्यटन स्थलों का होगा सुरक्षा ऑडिट —डीजीपी छोटा अखबार। राज्य में आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को और पुख्ता करने के लिए राजस्थान पुलिस ने व्यापक कार्ययोजना तैयार करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। इसी क्रम में पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने पर्यटकों की यात्रा को सुरक्षित, सरल और सुगम बनाने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस मुख्यालय में पुलिस और पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में पर्यटन स्थलों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, पर्यटक सहायता बल (टीएएफ), पर्यटन थानों, सीसीटीवी कवरेज, पर्यटक सहायता बूथ और आकस्मिक चिकित्सा सुविधा सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। श्री शर्मा ने निर्देश दिए कि आमेर में हाल ही में किए गए सुरक्षा ऑडिट की तर्ज पर 30 सितंबर तक प्रदेश के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों का सुरक्षा ऑडिट करवाएं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को ऑडिट की रिपोर्ट प्राप्त कर उसमें सामने आने वाली कमियों को दूर करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के ...

C S NEWS: मुख्य सचिव ने संयुक्त शासन सचिवों की ली बैठक, नियमों की जानकारी और क्षेत्रीय दौरों पर दिया जोर

Image
C S NEWS: मुख्य सचिव ने संयुक्त शासन सचिवों की ली बैठक, नियमों की जानकारी और क्षेत्रीय दौरों पर दिया जोर छोटा अखबार। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने बुधवार को प्रदेश के विभागों के शासन सचिवालय में पदस्थ संयुक्त शासन सचिवों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सभी संयुक्त शासन सचिव, विशेषकर नवपदस्थ अधिकारी कार्य संचालन नियम, कार्यालय प्रक्रिया संहिता, सेवा नियम, वित्तीय नियम और विभाग से संबंधित परिपत्रों व मार्गदर्शिकाओं का गहन अध्ययन कर उनमें पूर्ण दक्षता प्राप्त करें और संबंधित बैठकों में अनिवार्य रूप से भाग लें। साथ ही समय की पाबंदी का कड़ाई से पालन करें और निर्धारित समय पर कार्यालय आएं। मुख्य सचिव ने विभागवार प्रमुख योजनाओं की व्यक्तिगत मॉनिटरिंग के निर्देश देते हुए कहा कि ऊर्जा विभाग में पीएम-कुसुम योजना, शिक्षा विभाग में पीएम श्री विद्यालय, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में जल जीवन मिशन और सार्वजनिक निर्माण विभाग में विश्व बैंक द्वारा सहायता प्राप्त परियोजनाओं की प्रगति पर संबंधित संयुक्त शासन सचिव सतत निगरानी रखें। उन्होंने कहा कि अन्य विभागों में भी इसी प्रकार प्राथमिकता की योजनाएँ आवं...

C M NEWS: ग्रामीण क्षेत्रों में बनेगी 3 हजार किलोमीटर लंबाई की सड़कें —मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS: ग्रामीण क्षेत्रों में बनेगी 3 हजार किलोमीटर लंबाई की सड़कें —मुख्यमंत्री छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक उच्चस्तरीय बैठक में ग्रामीण विकास से जुड़े विभागों के अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सशक्तीकरण और ज्ञान संसाधनों तक समान पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर चरणबद्ध रूप से अटल ज्ञान केन्द्र स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीण युवाओं को आधुनिक लाइब्रेरी, ई-लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जहां वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ करियर मार्गदर्शन, रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण और सरकारी सेवाओं की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए पीएमजीएसवाई के चौथे चरण के तहत करीब 3 हजार 219 किलोमीटर लंबाई की सड़कें बनाई जाएंगी। वर्ष 2026-27 में 1,500 किलोमीटर सड़कों का निर्माण पूरा किया जाएगा। शेष सड़कें आगामी वर्ष में बनाई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल प्रगति पथ योजना के तहत 5 हजार से अधिक आबादी वाले ग्रामीण क्...

E-PAPER

Image
E-PAPER