Rajasthan News: विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: अतिरिक्त मुख्य सचिव

Rajasthan News: विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: अतिरिक्त मुख्य सचिव


छोटा अखबार।

राजस्थान स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश कुमार यादव ने कहा है कि राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस प्रतिबद्धता को धरातल पर परखने के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव ने जयपुर और दौसा के राजकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों और निर्माण कार्यों की हकीकत जानने के लिए एसीएस खुद अस्थायी सीढ़ी के सहारे विद्यालयों की छतों पर चढ़े और भवनों की गुणवत्ता का बारकी से जायजा लिया।

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अधिकारियों को अत्यंत कड़े लहजे में निर्देश दिए कि राज्य के सभी जर्जर विद्यालय भवनों को चिन्हित कर तत्काल प्रभाव से ध्वस्त किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में बच्चों की कक्षाएं इन असुरक्षित व जर्जर भवनों में संचालित नहीं की जानी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने क्षतिग्रस्त स्कूल भवनों की मरम्मत कार्य में तेजी लाने और वर्तमान में निर्माणाधीन सभी नए भवनों की एनडीटी जांच अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए। यदि किसी भी निर्माणाधीन भवन की गुणवत्ता खराब पाई जाती है, तो उसे दोबारा निर्मित कराया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बच्चों को असुरक्षित माहौल या खुले में बैठने के लिए मजबूर न किया जाए। जहां भी भवन असुरक्षित घोषित हैं, वहां पढ़ाई को बिना किसी बाधा के जारी रखने के लिए तुरंत सुरक्षित व वैकल्पिक स्थानों पर कक्षाओं के संचालन की व्यवस्था की जाए। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने चेताया कि विद्यार्थियों के जीवन और उनकी सुरक्षा के साथ किसी भी स्तर पर कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी जिम्मेदार अधिकारी विद्यालयों का नियमित भौतिक सत्यापन करें और सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएं।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस