Posts

E-PAPER

Image
E-PAPER

Rajasthan News: मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिये ओपीडी भार अनुसार चिकित्सकों और स्टाफ को करें नियोजित —चिकित्सा मंत्री

Image
Rajasthan News: मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिये ओपीडी भार अनुसार चिकित्सकों और स्टाफ को करें नियोजित —चिकित्सा मंत्री   छोटा अखबार। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने बारिश के दौरान मौसमी बीमारियों डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और स्क्रबटाईफस के साथ ही स्वाइन फ्लू आदि से बचाव व रोकथाम गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि हाई रिस्क क्षेत्र में टीम बनाकर नियमित रूप से निगरानी की जाए। उन्होंने सभी संयुक्त निदेशकों और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को प्रो-एक्टिव एप्रोच के साथ विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। चिकित्सा मंत्री ने मंगलवार को स्वास्थ्य भवन में मौसमी बीमारियों, चिकित्सा संस्थानों में एक्विपमेंट्स, जांच और दवाईयों की उपलब्धता सहित विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तार से समीक्षा की। वहीं उन्होंने सभी संयुक्त निदेशकों से संभागवार चर्चा कर फीडबैक भी लिया। उन्होंने कहा कि स्वाइन फ्लू से बचाव व रोकथाम गतिविधियों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। उन्होंने स्वाइन फ्लू पर नियंत्रण के लिए सघन मॉनिटरिंग करने एवं उपचार तथ...

C M NEWS: बदलते राजस्थान में करें ज्यादा से ज्यादा निवेश -मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS: बदलते राजस्थान में करें ज्यादा से ज्यादा निवेश -मुख्यमंत्री  छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान में निवेश के अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए राज्य सरकार आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि पानी, बिजली, सड़क सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं, जिससे प्रदेश में निवेशकों के लिए आवश्यक सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को राजस्थान फाउंडेशन के 8 चैप्टर्स के प्रतिनिधियों के साथ संवाद करते हुए कहा कि राज्य सरकार उद्योग एवं निवेश के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और प्रक्रियाओं को सरल बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने प्रवासी राजस्थानियों से बदलते राजस्थान में ज्यादा से ज्यादा निवेश करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रवासी राजस्थानी प्रदेश की मिट्टी की खुशबू पूरी दुनिया में फैला रहे हैं और अपनी संस्कृति, परंपरा एवं ऐतिहासिक गौरव को भी प्रतिष्ठित कर रहे हैं। प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी मातृभूमि के प्रति प्रेम और योगदान की भ...

E-PAPER

Image
E-PAPER

C M NEWS: धरातल पर उतरने को तैयार यमुना जल परियोजना, डीपीआर को मिली हाइड्रोलॉजी और अंतरराज्यीय मंजूरियां

Image
C M NEWS: धरातल पर उतरने को तैयार यमुना जल परियोजना, डीपीआर को मिली हाइड्रोलॉजी और अंतरराज्यीय मंजूरियां छोटा अखबार। प्रदेश की महत्वाकांक्षी यमुना जल परियोजना के क्रियान्वयन की दिशा में बड़ी प्रगति हुई है। प्रदेश के सूखाग्रस्त और पानी की कमी से जूझ रहे क्षेत्रों की तस्वीर बदलने वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट के लिए सबसे जरूरी हाइड्रोलॉजी और अंतरराज्यीय स्वीकृतियां आधिकारिक तौर पर जारी हो गई हैं। यह जानकारी सोमवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान सामने आई। मुख्यमंत्री ने यमुना जल परियोजना की वर्तमान प्रगति और आगामी कार्ययोजना की गहन समीक्षा की।   मुख्यमंत्री ने कहा कि आवश्यक तकनीकी और अंतरराज्यीय स्वीकृतियां मिलना राजस्थान के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने इसे प्रदेश के जल संसाधन विकास और प्रबंधन की दिशा में एक बड़ा और निर्णायक कदम बताया। उन्होने विश्वास जताया कि इन स्वीकृतियों के मिलने से परियोजना के विभिन्न निर्माण कार्यों को अभूतपूर्व गति मिलेगी। वहीं शेखावाटी सहित राजस्थान के चिन्हित क...

Rajasthan News: डबल्यूएचओ ने देखी प्रदेश में मा योजना की कैशलेस उपचार व्यवस्था

Image
Rajasthan News: डबल्यूएचओ ने देखी प्रदेश में मा योजना की कैशलेस उपचार व्यवस्था छोटा अखबार। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ और विश्व स्वास्थ्य संगठन इंडिया के कंट्री हेड डॉ. यवान हुतींन के मध्य सोमवार को वार्ता हुई। इस दौरान वार्ता का मुदृदा राजस्थान की स्वास्थ्य सेवाओं, स्वास्थ्य वित्तीय सुरक्षा और भविष्य में तकनीकी सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर रहा। प्रमुख शासन सचिव के साथ चर्चा में राजस्थान सरकार और डबल्यूएचओ के बीच रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। डबल्यूएचओ की टेक्निकल सपोर्ट यूनिट के माध्यम से राज्य को तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराने और भविष्य में संयुक्त रूप से किए जा सकने वाले कार्यों के संभावित क्षेत्रों पर भी चर्चा हुई। संभावित सहयोग के क्षेत्रों में स्वास्थ्य कर्मियों और अधिकारियों की क्षमता निर्माण, रोग निगरानी व्यवस्था को मजबूत करना, स्वास्थ्य प्रणालियों का सुदृढ़ीकरण और स्वास्थ्य वित्तीय सुरक्षा से जुड़े सुधारों के लिए तकनीकी सहयोग शामिल हैं। दोनों पक्षों ने तकनीकी विशेषज्ञता और अनुभवों के आदान-प्रदान के माध्यम से राजस्थान...

Rajasthan News: कृषि विभाग एलपीजी गैस की तरह किसानों को उर्वरक की करेगा होम डिलीवरी —कृषि आयुक्त

Image
Rajasthan News: कृषि विभाग एलपीजी गैस की तरह किसानों को उर्वरक की करेगा होम डिलीवरी —कृषि आयुक्त  छोटा अखबार। किसानों को उनकी वास्तविक आवश्यकता के अनुरूप समय पर और सुगमता से उर्वरक उपलब्ध कराने व कालाबाजारी, जमाखोरी और अनियमित वितरण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल व्यवस्था का प्रदेश में चरणबद्ध विस्तार किया जा रहा है। डिजिटल तकनीक आधारित इस व्यवस्था से उर्वरक की मांग, उपलब्धता और वितरण की पूरी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जा रहा है। मामले में सोमवार को कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के अधिकारियों से संवाद कर जिलावार तैयारी, उर्वरक की मांग-आपूर्ति, उपलब्ध स्टॉक और डिजिटल व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की । श्री गोयल ने बताया कि सिरोही और राजसमंद जिलों में फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल सफलतापूर्वक लागू किया जा चुका है। इन दोनों जिलों में अब तक लगभग 78 हजार से अधिक किसानों को 12 हजार मैट्रिक टन से अधिक उर्वरक वितरित किया जा चुका है। पायलट प्रोजेक्ट के दौरान...