Rajasthan News: प्रदेश में पीएम श्री विद्यालय बनें गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा के आदर्श केंद्र -मुख्य सचिव
Rajasthan News: प्रदेश में पीएम श्री विद्यालय बनें गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा के आदर्श केंद्र -मुख्य सचिव छोटा अखबार। मुख्य सचिव वी श्रीनिवास की अध्यक्षता में शुक्रवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में पीएम श्री विद्यालयों के संस्था प्रधानों के साथ राज्य स्तरीय वेबिनार-2 का आयोजन हुआ। वेबिनार में मुख्य सचिव ने कहा कि पीएम श्री विद्यालय राज्य में गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा के आदर्श केंद्रों के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बना रहे हैं। पीएम श्री विद्यालय' विषय पर आयोजित वेबिनार में प्रदेशभर के चयनित पीएम श्री विद्यालयों के संस्था प्रधानों और जिला एवं ब्लॉक स्तरीय शिक्षा अधिकारियों ने प्रत्यक्ष एवं वर्चुअल माध्यम से सहभागिता की। मुख्य सचिव ने कहा कि इन विद्यालयों में विद्यार्थियों के नामांकन में वृद्धि हुई है, परीक्षा परिणामों में गुणात्मक सुधार आया है और डिजिटल डैशबोर्ड व स्मार्ट कक्षाओं के माध्यम से तकनीक का प्रभावी समावेश हुआ है। उन्होंने प्रत्येक माह 10 संस्था प्रधानों के साथ नियमित संवाद जारी रखने, श्रेष्ठ अभ्यासों को समग्र प्रदेश में अपनाए जाने और जिला शिक्षा अधिकारियों द्वा...