Sawai Madhopur News: आंगन में खेल रहे 3 वर्षीय मासूम को उठा ले गया पैंथर, आक्रोशित ग्रामीणों ने वन चौकी में की आगजनी
Sawai Madhopur News: आंगन में खेल रहे 3 वर्षीय मासूम को उठा ले गया पैंथर, आक्रोशित ग्रामीणों ने वन चौकी में की आगजनी छोटा अखबार। सवाई मानसिंह सेंचुरी की फलौदी रेंज से एक हृदयविदारक और विचलित कर देने वाली घटना सामने आई है। रेंज के दूमोदा गांव में गुरुवार शाम को एक आदमखोर पैंथर ने तीन साल के मासूम बच्चे पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है, वहीं वन विभाग की कथित लापरवाही से गुस्साए ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने रेंज कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ कर आगजनी कर दी। जानकारी के अनुसार सामने आया कि दूमोदा गांव के बैरवा मोहल्ले में रहने वाले संजय बैरवा का तीन वर्षीय पुत्र दिलखुश बैरवा गुरुवार शाम को अपने घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान पास ही स्थित सवाई मानसिंह सेंचुरी के जंगलों से निकलकर एक पैंथर आबादी क्षेत्र में घुस आया। पैंथर ने चुपके से घात लगाकर मासूम दिलखुश पर हमला कर दिया। इससे पहले कि घरवाले या आसपास के लोग कुछ समझ पाते, पैंथर बच्चे को अपने जबड़े में दबोचकर तेजी से घने जंगलों और पहाड़ियों की ओर भाग ...