Rajasthan News: मुकुंदरा टनल और राजमार्गों के विकास पर मुख्यमंत्री उच्चस्तरीय बैठक: सुरक्षा मानकों की पालना पर दिये कड़े निर्देश

Rajasthan News: मुकुंदरा टनल और राजमार्गों के विकास पर मुख्यमंत्री उच्चस्तरीय बैठक: सुरक्षा मानकों की पालना पर दिये कड़े निर्देश


छोटा अखबार।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर मुकुंदरा टनल तथा दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेस-वे से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय राजमार्ग और एक्सप्रेस-वे राज्य के अवसंरचनात्मक विकास और आर्थिक प्रगति का मुख्य आधार हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में राजमार्गों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निर्माण एवं उचित रखरखाव सुनिश्चित करना डबल इंजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि आमजन को सुगम और सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिल सके।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि 8 किलोमीटर से अधिक लंबी मुकुंदरा टनल के निर्माण कार्य में सुरक्षा, तकनीकी और पर्यावरणीय मानकों की शत-प्रतिशत पालना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने इस टनल के शेष निर्माण कार्य को अतिशीघ्र पूरा करने तथा दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेस-वे के लंबित कार्यों को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने एक्सप्रेस-वे पर यात्री सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़, आधुनिक और विश्वस्तरीय बनाने पर विशेष जोर दिया।सड़क दुर्घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी और सख्त कदम उठाए जाएं। उन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों, ओवरस्पीडिंग और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों पर सुरक्षा ऑडिट और ब्लैक स्पॉट्स को ठीक करने का काम प्राथमिकता से किया जाए।

इस उच्चस्तरीय बैठक में मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के वरिष्ठ अधिकारी, सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) तथा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के उच्च अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में सभी लंबित परियोजनाओं की प्रगति और भावी कार्ययोजना पर विस्तृत फीडबैक लिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस