PM NEWS: भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी रिफाइनरी क्षमता वाला देश बन चुका है —प्रधानमंत्री

PM NEWS: भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी रिफाइनरी क्षमता वाला देश बन चुका है —प्रधानमंत्री


छोटा अखबार।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के पचपदरा (बाड़मेर) में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भारत की बढ़ती ऊर्जा शक्ति और रिफाइनरी क्षमता पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने वैश्विक स्तर पर तुलना करते हुए कहा कि जहां दुनिया के बड़े और विकसित देश इस क्षेत्र में पीछे छूट रहे हैं, वहीं भारत तेजी से कदम आगे बढ़ा रहा है।

वैश्विक संकट के बीच भारत की मजबूती—

पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने अपनी रिफाइनरी क्षमता को लगातार मजबूत किया है। उन्होंने विकसित देशों का उदाहरण देते हुए कहा, "अमेरिका में पिछले 50 वर्षों में एक भी नई रिफाइनरी नहीं बनी है। वहीं, यूरोप की रिफाइनरी क्षमता भी लगातार कम होती जा रही है। इन सबके विपरीत, भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी रिफाइनरी क्षमता वाला देश बनकर उभरा है।" उन्होंने साफ किया कि भारत यहीं रुकने वाला नहीं है और आने वाले वर्षों में इस क्षमता को और अधिक बढ़ाया जाएगा।

ऊर्जा संकट से सफलतापूर्व मुकाबला—

प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि देश की दूरदर्शी नीतियों और इसी बढ़ती क्षमता के कारण भारत सदी के सबसे बड़े वैश्विक ऊर्जा संकट से सफलतापूर्वक लड़कर बाहर निकला है। जब पूरी दुनिया ईंधन और ऊर्जा की कमी से जूझ रही थी, तब भारत ने अपने नागरिकों को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की।

आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम—

पचपदरा में बन रही पेट्रोकेमिकल रिफाइनरी को राजस्थान और देश के विकास के लिए एक मील का पत्थर बताते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे प्रोजेक्ट्स से न केवल हजारों रोजगार पैदा हो रहे हैं, बल्कि देश पेट्रोलियम क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। सरकार का लक्ष्य भारत को वैश्विक ऊर्जा हब बनाना है, जिससे आने वाले समय में देश की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस