Karauli News: पांचना बांध से नहरों में छोड़ा पानी हाईवे जाम में फंसा

Karauli News: पांचना बांध से नहरों में छोड़ा पानी हाईवे जाम में फंसा


छोटा अखबार।

पूरे 20 साल के लंबे इंतजार के बाद पांचना बांध से कमांड क्षेत्र की नहरों में पानी तो छोड़ा गया, लेकिन ऐनवक्त पर आई एक बड़ी तकनीकी खामी ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। बांध से छोड़ा गया पानी महज आधा घंटे ही चल पाया। इस वजह से कमांड क्षेत्र के वजीरपुर उपखंड स्थित कुंसाय गांव तक पानी नहीं पहुंच सका। इससे आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों और किसानों ने गंगापुरसिटी-हिंडौनसिटी मेगा हाईवे पर लोहे के जाल लगाकर चक्काजाम कर दिया।

हाईवे जाम कर जताया आक्रोश—

शाम करीब पौने पांच बजे शुरू हुए इस प्रदर्शन में देखते ही देखते बड़ी संख्या में किसान जमा हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन को पहले गंभीर नदी में पानी छोड़ने के बजाय नहरों में जल प्रवाह अधिक करना चाहिए था, ताकि संपूर्ण क्षेत्र को पानी मिल सके। किसानों ने सरकार और अधिकारियों पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए साफ कहा कि जब तक कुंसाय गांव की नहरों में पानी नहीं पहुंचेगा, तब तक उनका यह जाम और आंदोलन लगातार जारी रहेगा।

जल पूजन समारोह हुआ फीका—

भौगोलिक दृष्टि से कुंसाय गांव बेहद महत्वपूर्ण है। क्योंकि यहीं से पांचना बांध का पानी सवाईमाधोपुर जिले की सीमा में प्रवेश करता है। इस ऐतिहासिक पल के लिए प्रशासन की ओर से कुंसाय में एक भव्य जल पूजन समारोह भी आयोजित किया गया था, जहां टेंट-कुर्सियां लगाई गई थीं। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिंचाई मंत्री सुरेश रावत, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म और कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीना को पहुंचना था। लेकिन तकनीकी खराबी ने इस बड़े उत्सव को विवाद और जन आक्रोश में बदल दिया।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस