C M NEWS: राज्य में राजस्व की चोरी किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं की जाएगी —मुख्यमंत्री

C M NEWS: राज्य में राजस्व की चोरी किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं की जाएगी —मुख्यमंत्री


छोटा अखबार।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि राजस्व संग्रहण प्रदेश की उन्नति और जनकल्याण का मुख्य आधार है। राज्य में राजस्व की चोरी किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री गुरुवार को जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर राजस्व अर्जन से जुड़े विभिन्न विभागों की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि कर चोरी करने वालों के खिलाफ धरातल पर दिखने वाली सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2026-27 के निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से हासिल करने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व अर्जन से जुड़े सभी महकमे वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही से लेकर अंतिम तिमाही तक कर संग्रहण में एक समान गति बनाए रखें ताकि विकास कार्यों में कोई बाधा न आए।

कर संग्रहण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने आधुनिक तकनीकों एवं नवाचारों के समावेश पर बल दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कर चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए रणनीतिक रूप से 'डिकॉय ऑपरेशन्स' (गुप्त जाल बिछाकर कार्रवाई) किए जाएं। इसके अलावा, उन्होंने अधिकारियों से अन्य राज्यों की बेहतर कर प्रणालियों का बारीकी से अध्ययन कर राजस्थान में भी 'बेस्ट प्रैक्टिसेज' लागू करने को कहा.जीएसटी के संबंध में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने रिटर्न फाइलिंग कम्प्लायंस (अनुपालन) को पूरी सख्ती से लागू करने के निर्देश जारी किए। उन्होंने विभिन्न न्यायालयों में लंबित पड़े कर संबंधी वादों की प्रभावी पैरवी करने के भी निर्देश दिए ताकि अटके हुए राजस्व की जल्द रिकवरी हो सके। बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित संबंधित विभागों के तमाम वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस