C M NEWS: राजस्थान खनिज संपदा की दृष्टि से देश में अग्रणी राज्यों में शामिल है —मुख्यमंत्री

C M NEWS: राजस्थान खनिज संपदा की दृष्टि से देश में अग्रणी राज्यों में शामिल है —मुख्यमंत्री


छोटा अखबार।

राजस्थान खनिज संपदा की दृष्टि से देश में अग्रणी राज्यों में शामिल है और यहाँ खनन क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित खान एवं कोयला विभाग की एक उच्च स्तरीय बैठक में यह बात कही। इस बैठक में केंद्रीय खान एवं कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राजस्थान में वर्तमान में 82 प्रकार के खनिज उपलब्ध हैं, जिनमें से 57 खनिजों का सफलतापूर्वक दोहन किया जा रहा है। उन्होंने राज्य सरकार की प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार खनन क्षेत्र में पूर्ण पारदर्शिता, नीतिगत सुधार और बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे खनन से जुड़े मुद्दों पर केंद्र सरकार के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखें और नियमित रूप से बैठकें आयोजित करें ताकि सभी परियोजनाएं तय समय सीमा में पूरी हो सकें।

बैठक में 'सिवाना रिंग कॉम्प्लेक्स' को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाड़मेर और बालोतरा जिलों में लगभग 725 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला यह कॉम्प्लेक्स एक अद्वितीय वृत्ताकार और अर्धवृत्ताकार आग्नेय चट्टानों की संरचना है। इस क्षेत्र में रेयर अर्थ एलिमेंट और हैवी रेयर अर्थ एलिमेंट प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं, जो आधुनिक तकनीकी और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर बेहद महत्वपूर्ण हैं। इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उन्होंने प्रदेश में एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। साथ ही खान विभाग और संबंधित जिला कलक्टरों को केंद्र सरकार के अधिकारियों के साथ मिलकर काम में तेजी लाने को कहा।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस