Rajasthan News: रीको की ‘प्लग एंड प्ले’ सुविधा से एमएसएमई को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

Rajasthan News: रीको की ‘प्लग एंड प्ले’ सुविधा से एमएसएमई को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन


छोटा अखबार।

राजस्थान सरकार राज्य में औद्योगिक विकास की रफ्तार बढ़ाने और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना पर अमल करने जा रही है। मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुरूप, राजस्थान औद्योगिक विकास एवं विनियोग निगम (रीको) ने राज्य के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों पर ‘प्लग एंड प्ले’ (Plug & Play) सुविधा विकसित करने की पूरी तैयारी कर ली है।

AI Photo

क्या है ‘प्लग एंड प्ले’ सुविधा?—

इस सुविधा का मुख्य उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों (MSME) की राह आसान करना है। इसके तहत उद्यमियों को जमीन खरीदकर भवन निर्माण करने की लंबी प्रक्रिया से मुक्ति मिलेगी। रीको द्वारा पहले से निर्मित अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा, बिजली, पानी और अन्य आवश्यक सुविधाओं से युक्त शेड/परिसर उपलब्ध कराए जाएंगे। उद्यमी को बस अपनी मशीनें लगानी होंगी और वे तत्काल उत्पादन शुरू कर सकेंगे। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि शुरुआती पूंजीगत लागत (Capital Cost) में भी भारी कमी आएगी।

इन शहरों में होगा विकास—

रीको ने इस योजना के लिए संभागीय स्तरों और किशनगढ़ में उपयुक्त भूखंडों का चयन कर लिया है। योजना के प्रथम चरण में निम्नलिखित क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है:

जयपुर: सीतापुरा फेज-तृतीय

जोधपुर: बोरानाडा एग्रो फूड पार्क

कोटा: रानपुर एग्रो फूड पार्क

बीकानेर: करणी औद्योगिक क्षेत्र

अजमेर: आईटी पार्क-माकडवाली एवं किशनगढ़ का खोड़ा क्षेत्र

उदयपुर: कलड़वास आईआईडी सेंटर

भरतपुर: ब्रज औद्योगिक क्षेत्र

युवाओं और स्टार्टअप्स के लिए सुनहरा अवसर—

यह पहल विशेष रूप से उन युवा उद्यमियों और स्टार्टअप्स के लिए गेम-चेंजर साबित होगी, जिनके पास विचार और कौशल तो है, लेकिन भारी निवेश की क्षमता कम है। राज्य सरकार की इस पहल से प्रदेश में निवेश का माहौल और बेहतर होगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के हजारों नए अवसर सृजित होंगे। रीको की इस त्वरित क्रियान्विति से राजस्थान अब 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' की दिशा में एक आदर्श राज्य के रूप में उभरने को तैयार है।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस