jaipur News: शासन सचिवालय में होली मेला का भव्य शुभारंभ

jaipur News: शासन सचिवालय में होली मेला का भव्य शुभारंभ

 26 फरवरी 2026, 

छोटा अखबार।
महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के विपणन व ब्रांडिंग को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में आयोजित “राजीविका रंगोत्सव” का सचिवालय परिसर में भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने महिला स्वयं सहायता समूहों की सराहना करते हुए कहा कि राजीविका द्वारा आयोजित ऐसे विपणन मंच महिला उद्यमिता को नई दिशा प्रदान करते हैं तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं अतिरिक्त मुख्य सचिव ने महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को गुणवत्ता, नवाचार और पारंपरिक कौशल का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

राजीविका रंगोत्सव शासन सचिवालय में 25 से 27 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें राजस्थान के 13 जिलों से 15 स्वयं सहायता समूह भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में कुल 10 स्टॉल लगाए गए हैं। इन स्टॉल पर हर्बल गुलाल, पारंपरिक खाद्य सामग्री, गुजिया, ठंडाई उत्पाद, हर्बल उत्पाद, उपहार व सजावटी सामग्री, सॉफ्ट टॉयज, लकड़ी व क्रोशिया उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जा रहा है। होली के अवसर को ध्यान में रखते हुए इको-फ्रेंडली एवं हर्बल उत्पादों को विशेष प्राथमिकता दी गई है। राजीविका रंगोत्सव का उद्देश्य महिला समूहों द्वारा चलाए जा रहे उद्यमों को बाजार में पहचान दिलाना, “राजसखी” ब्रांड को मजबूत करना और राज्य में महिलाओं की आजीविका को बढ़ावा देना है। यह आयोजन बिक्री बढ़ाने और स्वयं सहायता समूहों को बेहतर बाजार मंच उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस