Kota News: रोशनदान में अटका चोर, पुलिस ने दबोचा
Kota News: रोशनदान में अटका चोर, पुलिस ने दबोचा
छोटा अखबार।
कोटा के एक सूने मकान में चोरी करने के प्रयास को रसोई रोशनदान ने विफल कर दिया है। जाकार के अनुसार एक युवक रसोई में लगे एग्जॉस्ट फैन के रोशनदान से अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था। लेकिन इससे पहले की चोर घर में घुसकर वारदात करता उससे पहले पकड़ा गया इससे बड़ी चोरी की वारदात टल गई।
मामला बोरखेड़ा थाना क्षेत्र के प्रताप नगर का है। मकान मालिक सुभाष रावत ने बताया कि वे 3 जनवरी को परिवार सहित खाटूश्यामजी दर्शन के लिए गए थे। अगले दिन रात करीब 12.50 बजे घर लौटे और स्कूटी को अंदर ले जाते समय उसकी रोशनी रसोई की दीवार पर पड़ी, जहां एग्जॉस्ट फैन का रोशनदान खुला नजर आया। देखा तो एक युवक रोशनदान में आधा घुसा हुआ मिला। यह नजारा देख सुभाष ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने तक चोर ने एग्जॉस्ट फैन से बाहर निकलने की काफी कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सका। सुभाष ने पुलिस को बताया कि आरोपी का एक साथी और था, जो मौका पाते ही भाग गया। करीब 1.15 बजे पुलिस पहुंची और रोशनदान में लटक रहे चोर को बाहर निकालकर हिरासत में ले लिया। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि एक कार वारदात से पहले गली में संदिग्ध रूप से घूमती देखी गई थी। जिस पर पुलिस का चिन्ह और शीशों पर सफेद पर्दे लगे थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर तलाश करना शुरू कर दिया है।

Comments