C M NEWS: जिलों की लखपति दीदियों से मुख्यमंत्री का संवाद

C M NEWS: जिलों की लखपति दीदियों से मुख्यमंत्री का संवाद 


छोटा अखबार।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को जयपुर के एचसीएम रीपा में आयोजित राज्य स्तरीय लखपति दीदी संवाद कार्यक्रम में 60 लखपति दीदियों के साथ संवाद किया। उन्होंने लाभार्थी महिलाओं की आत्मनिर्भरता की यात्रा के अनुभवों को समझा और उनका उत्साहवर्धन किया। लखपति दीदियों ने मुख्यमंत्री से संवाद के दौरान बताया कि राजीविका से उनके सपनों को नए पंख लगे हैं और इससे महिलाएं घर की चारदीवारी से बाहर निकलकर घर का ताज बन रही हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता का नया अध्याय लिखा जा रहा है। उन्होंने आह्वान किया कि राजीविका से जुड़ी महिलाएं इस कड़ी में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़ें। हमारी सरकार महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने वालों को प्रोत्साहित करेगी। मुख्यमंत्री ने मुख्य कार्यक्रम में वीसी के माध्यम से विभिन्न जिलों की लाभार्थियों से भी संवाद किया। 

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस