Rajasthan News: किरण जान्दू ने अंतरराष्ट्रीय जाट संसद में महिला विंग की कमान संभाली छोटा अखबार। अंतरराष्ट्रीय जाट संसद ने हनुमानगढ़ निवासी श्रीमती किरण जान्दू पत्नी अनिल जान्दू, न्यू सिविल लाइंस को प्रदेश संयोजक, महिला विंग नियुक्त किया है। संगठन के सिविल लाइंस, दिल्ली स्थित कार्यालय से जारी नियुक्ति पत्र को संस्थापक अध्यक्ष डॉ. रामावतार पलसानियां और राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु चौधरी ‘दाँतल’ की स्वीकृति प्राप्त है। नई जिम्मेदारी के साथ किरण जान्दू प्रदेशभर में महिला विंग को मजबूत करने और अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने की दिशा में काम करेंगी। बालिका शिक्षा, महिला सम्मान, आत्मनिर्भरता, सामाजिक जागरूकता और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अभियान उनकी प्राथमिकताओं में रहेंगे। संगठन का उद्देश्य महिलाओं की भागीदारी बढ़ाकर समाज को संगठित और मजबूत करना है। इस नियुक्ति पर किरण जान्दू ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के बिना समाज की वास्तविक प्रगति संभव नहीं है। उनका प्रयास रहेगा कि महिलाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व के अवसर मिलें और वे समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कह...