RGHS News: राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम में अब 30 लाख तक का होगा उपचार
RGHS News: राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम में अब 30 लाख तक का होगा उपचार छोटा अखबार। सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स को कैंसर के अत्याधुनिक उपचार 'कार-टी सेल थेरेपी' को राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) में शामिल कर लिया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को सोशल मीडिया पर की घोषणा से दी थी। सरकार के इस संवेदनशील निर्णय से गंभीर ब्लड कैंसर से जूझ रहे पात्र सरकारी कर्मचारियों, उनके आश्रितों और पेंशनभोगियों को एक नया जीवनदान मिलेगा। AI Photo विभागीय सूत्रों के अनुसार इस खर्चीली और आधुनिक थेरेपी के लिए सरकार ने अधिकतम 30 लाख रुपए तक का पैकेज स्वीकृत किया है। इस पैकेज को दो मुख्य भागों में विभाजित किया गया है।पहले पैकेज 26 लाख का इस में विशेष रूप से CAR-T सेल के निर्माण और उसकी लैब प्रक्रिया के लिए दिया जायेगा और दूसरा पैकेज 04 लाख का इसमें सपोर्टिव केयर, अस्पताल में भर्ती होने और उपचार के दौरान होने वाली संभावित जटिलताओं के प्रबंधन के लिए होगा। यह वित्तीय सहायता सीधे अस्पताल को कैशलेस मॉडल के तहत ट्रांसफर किया जायेगा। जिससे मरीजों की जेब पर कोई अतिर...