C M NEWS: प्रदेश में 192 गांवों में जल्द बनेंगे अटल प्रगति पथ, 381 करोड़ रूपए हुए स्वीकृत
C M NEWS: प्रदेश में 192 गांवों में जल्द बनेंगे अटल प्रगति पथ, 381 करोड़ रूपए हुए स्वीकृत छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर प्रदेश में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ कर ग्रामीण विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने गांवों में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में 5 हजार से अधिक आबादी के शेष 192 गांवों में भी अटल प्रगति पथ के निर्माण के लिए 381.91 करोड़ रूपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस स्वीकृति से 28 जिलों के 192 गांवों एवं आबादी क्षेत्रों में करीब 286 किलोमीटर सड़क निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य हो सकेंगे। AI Photo मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि राजस्थान का प्रत्येक गांव और आबादी क्षेत्र सड़क मार्ग से जुड़े और विकास का लाभ अंतिम छोर तक सुगमता से मिल सके। उन्होंने कहा है कि सड़क केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, व्यापार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने वाली आधारभूत कड़ी है। अटल प्रगति पथों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा, समय...