Rajasthan News: प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को पीपीपी मॉडल पर देने के लिये हुई उच्चस्तरीय समीक्षा
Rajasthan News: प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को पीपीपी मॉडल पर देने के लिये हुई उच्चस्तरीय समीक्षा छोटा अखबार। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव विजय नेहरा की अध्यक्षता में शुक्रवार को नई दिल्ली में स्वास्थ्य क्षेत्र में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के क्रियान्वयन पर एक विस्तृत प्रजंटेशन सह-समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत सरकार के प्रतिनिधि द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में सफलतापूर्वक संचालित पीपीपी मॉडल, वित्तीय सहायता तंत्र और राजस्थान में स्वास्थ्य अवसंरचना के विकास की संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी साझा की गई। AI Photo चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक में राजस्थान सरकार का प्रतिनिधित्व चिकित्सा शिक्षा विभाग के आयुक्त बाबूलाल गोयल, चिकित्सा शिक्षा विभाग की उप निदेशक डॉ. वंदना शर्मा और राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के ओएसडी डॉ. अजीत सिंह वित्त विभाग (व्यय) की संयुक्त सचिव डॉ. भारती दीक्षित वरिष्ठ अध...