DIPR NEWS: प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार कार्यों पर विभागीय अधिकारी सक्रिय भूमिका निभाएं -आयुक्त सूजस
DIPR NEWS: प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार कार्यों पर विभागीय अधिकारी सक्रिय भूमिका निभाएं -आयुक्त सूजस छोटा अखबार। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के आयुक्त राकेश शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी सुनिश्चित होगा, जब उनकी जानकारी समयबद्ध तरीके से प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि सभी जिला जनसम्पर्क अधिकारी प्रचार-प्रसार की नवीनतम तकनीकों का उपयोग कर डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का सतत व प्रभावी उपयोग करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए जरूरी है कि इन प्लेटफॉर्म्स पर सूचनाएं रुचिकर और प्रभावपूर्ण तरीके से प्रस्तुत की जाएं। आयुक्त ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिला जनसम्पर्क अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार संबंधी गतिविधियों की समीक्षा के दौरान यह बात कही। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ वीसी के बाद डीआईपीआर मुख्यालय में विभिन्न विभागों में प्रति नियुक्ति पर कार्यरत डीआईपीआर ...