C M NEWS: मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा: केन्द्रिय मंत्रियों से विकास और सुरक्षा पर की विस्तृत चर्चा
C M NEWS: मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा: केन्द्रिय मंत्रियों से विकास और सुरक्षा पर की विस्तृत चर्चा छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली दौरे के दौरान केन्द्रीय मंत्रियों से महत्वपूर्ण शिष्टाचार मुलाकातें की हैं। इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डाॅ. मनसुख मांडविया और केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से भेंट कर प्रदेश के हित से जुड़े विभिन्न विकासात्मक और सुरक्षात्मक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। इन मुलाकातों में राजस्थान के समग्र विकास, खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर, रोजगार के अवसर और हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार का खाका तैयार किया गया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन में मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरन उन्होने प्रदेश में 'डबल इंजन सरकार' द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं और प्रमुख विकास परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक यमुना जल समझौते के लिए श्री शाह का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस समझौते से राजस्थान...