Rajasthan News: अंतर्राष्ट्रीय साइबर स्लेवरी गिरोह का एक और आरोपी सीकर से गिरफ्तार
Rajasthan News: अंतर्राष्ट्रीय साइबर स्लेवरी गिरोह का एक और आरोपी सीकर से गिरफ्तार छोटा अखबार। राजस्थान पुलिस की स्टेट साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर स्लेवरी और साइबर फ्रॉड नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीकर से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस संगठित गिरोह में अब तक कुल 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस विजय कुमार सिंह ने बताया कि भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र से प्राप्त सूचना, तकनीकी विश्लेषण और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी मोहम्मद सद्दाम अंसारी उर्फ जेरी को सीकर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी सद्दाम उर्फ जेरी की भूमिका— 1. वर्ष 2023 में आरोपी का सम्पर्क कथित एजेंट मुबारिक खान निवासी रोलसाबसर से हुआ। एजेंट ने कम्बोडिया के एक शॉपिंग मॉल में नौकरी दिलाने का आश्वासन देकर ₹40,000 नकद लिए तथा इलेक्ट्रॉनिक वीजा एवं हवाई टिकट उपलब्ध कराए। दिनांक 31 अक्टूबर 2023 को मोहम्मद सद्दाम अपने त...