C M NEWS: मुख्यमंत्री ने शनिवार रात्रि को किया आबूराज में नक्की झील का विहार

C M NEWS: मुख्यमंत्री ने शनिवार रात्रि को किया आबूराज में नक्की झील का विहार


छोटा अखबार।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार रात्रि आबूराज में नक्की झील और आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मॉल रोड स्थित बाजार में पैदल भ्रमण कर स्थानीय व्यापारियों, खरीदारी कर रहे लोगों, पर्यटकों तथा स्थानीय नागरिकों से संवाद किया और उनका हाल जाना।

मुख्यमंत्री ने महिलाओं और युवाओं से आत्मीय बातचीत करते हुए फीडबैक लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें दुलार किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर आमजन में विशेष उत्साह देखने को मिला। लोगों ने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी ली और खुशी जाहिर की। रात्रि भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री बाजार क्षेत्र से पैदल चलते हुए नक्की झील तक पहुंचे। यहां उन्होंने झील के निकट स्थित वाटिका में उपस्थित लोगों से मुलाकात कर उनसे संवाद किया। उन्होने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से आबूराज में विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने नक्की झील में बोटिंग कर अवलोकन भी किया।


Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस