Posts

Rajasthan News: राजस्थान पुलिस की एक सप्ताह के विशेष अभियान में अपराधियों पर कसा शिकंजा

Image
Rajasthan News: राजस्थान पुलिस की एक सप्ताह के विशेष अभियान में अपराधियों पर कसा शिकंजा छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति के तहत राजस्थान पुलिस द्वारा व्यापक और ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुरू किए गए इस प्रदेशव्यापी विशेष अभियान के मात्र एक सप्ताह के भीतर पुलिस ने अपराधियों की कमर तोड़ दी है। अभियान के पहले सप्ताह में पुलिस ने राज्य भर में चिन्हित किए गए 1 हजार 715 हार्डकोर अपराधियों पर अपना शिकंजा कसा है। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के कुशल निर्देशन में पूरी मुस्तैदी के साथ राज्य भर में कुल 529 विशेष कार्रवाइयां अंजाम दी गईं, जिसके परिणामस्वरूप 744 कुख्यात हार्डकोर अभियुक्तों को सलाखों के पीछे पहुँचाया जा चुका है।अपराधियों के साथ-साथ सड़क सुरक्षा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी पुलिस बेहद सख्त नजर आ रही है। इस विशेष अभियान के तहत अब तक साढ़े तीन लाख से अधिक वाहनों के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्रवाई (एक्शन) की गई है, जिससे याता...

Jaipur News: जेडीए देगा रियायती दरों पर 85 हजार छायादार और फलदार पौधे

Image
Jaipur News: जेडीए देगा रियायती दरों पर 85 हजार छायादार और फलदार पौधे छोटा अखबार।  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के "हरियालो राजस्थान" अभियान को सफल बनाने की दिशा में नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा के निर्देशन में जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा 29 जुलाई से आमजन को रियायती दरों पर पौधों का वितरण किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से हरित एवं पर्यावरण-अनुकूल जयपुर के निर्माण को नई गति मिलेगी। जयपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि इस पहल में जनसाधारण के लिए 10 फीट ऊंचाई के 28,800 और 5 फीट ऊंचाई के 56,000 पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। AI Photo जेडीसी ने बताया कि जेडीए द्वारा आम नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता के लिए जविप्रा ने " पे फॉर प्लान्ट" पोर्टल प्रारम्भ किया है। नागरिक इस पोर्टल पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी के माध्यम से सत्यापन कर सकेंगे। आमजन अपनी आवश्यकतानुसार अधिकतम 2 बड़े पौधे (लगभग 10 फीट, 80 रुपये प्रति पौधा) एवं 3 छोटे पौधे (लगभग 5 फीट, 50 रुपये प्रति पौधा) चुन सकते हैं। जिसके बाद ऑनलाइन भुगतान कर पेमें...

RGHS NEWS: आरजीएचएस में फर्जीवाड़े पर राज्य सरकार का बड़ा एक्शन, 31 मेडिकल स्टोरों के ड्रग लाइसेंस स्थायी रूप से निरस्त

Image
RGHS NEWS:  आरजीएचएस में फर्जीवाड़े पर राज्य सरकार का बड़ा एक्शन, 31 मेडिकल स्टोरों के ड्रग लाइसेंस स्थायी रूप से निरस्त छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खीवसर के निर्देशन में राजस्थान सरकार ने राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (आरजीएचएस) में पारदर्शिता और वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए एक बड़ी कार्रवाई की है। राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी की जांच रिपोर्ट के आधार पर दवा दावों में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर औषधि नियंत्रक विभाग ने राज्य के 31 मेडिकल स्टोरों के औषधि लाइसेंस स्थायी रूप से निरस्त कर दिए हैं। AI Photo चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ ने बताया कि जांच में कुछ मेडिकल स्टोरों द्वारा चिकित्सकों और लाभार्थियों के साथ मिलीभगत कर फर्जी दावे (क्लेम) प्रस्तुत करने का मामला सामने आया था। कई मामलों में तो डॉक्टरों के फर्जी हस्ताक्षरों का दुरुपयोग किया गया, जबकि कई जगह औषधियों के स्थान पर गैर-भुगतान योग्य (नॉन-पेबल) वस्तुओं पर भी क्लेम उठा लिया गया। सरकार ने इसे बेहद गंभीर वित्तीय ...

Jaipur News: छात्रसंघ चुनाव बहाल करने के लिये सीजेपी ने दिया राजस्थान सरकार को तीन माह का अल्टीमेटम

Image
Jaipur News: छात्रसंघ चुनाव बहाल करने के लिये सीजेपी ने दिया राजस्थान सरकार को तीन माह का अल्टीमेटम छोटा अखबार। राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने और राजस्थानी भाषा का नियमित विभाग खोलने की मांग को लेकर जारी छात्र आंदोलन अब उग्र रूप लेता जा रहा है। पिछले छह दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों के इस आंदोलन को अब राष्ट्रीय स्तर पर भी समर्थन मिलना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में मंगलवार को  कॉकरोच जनता पार्टी   के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे और आंदोलनकारी छात्रों से मुलाकात की। विश्वविद्यालय परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए आशुतोष रांका ने छात्र आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन घोषित किया। उन्होंने राज्य सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन के ढुलमुल रवैये पर तीखा प्रहार किया। रांका ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि छात्रों और शिक्षकों के हितों से जुड़े इन गंभीर मुद्दों को अब केवल कोरे आश्वासनों के सहारे नहीं टाला जा सकता है। उन्होंने सरकार और विश्वविद्यालय प्रबंधन को मांगों पर ठोस निर्णय लेने के लिए तीन महीने का कड़ा अल्टीमेटम दिया है। सी...

Rajasthan News: रीट 2021 पेपर लीक: किरोड़ी लाल के पत्र से राजस्थान की राजनीति में फिर उबाल

Image
Rajasthan News:  रीट 2021 पेपर लीक: किरोड़ी लाल के पत्र से राजस्थान की राजनीति में फिर उबाल छोटा अखबार। राजस्थान में वर्ष 2021 की रीट (REET) परीक्षा पेपर लीक का जिन्न एक बार फिर बोतल से बाहर आ गया है। भजनलाल सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक अत्यंत संवेदनशील पत्र भेजा है। इस पत्र के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है और कई बड़े दिग्गजों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। AI Photo दिग्गजों पर गंभीर आरोप- मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने अपने पत्र में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए तमाम पेपर लीक मामलों की केंद्रीय एजेंसियों से व्यापक जांच कराने की मांग की है। मीणा ने सीधे तौर पर पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग का नाम लिया है। इसके साथ ही तत्कालीन मुख्यमंत्री कार्यालय के शीर्ष अधिकारियों, राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व पदाधिकारियों और राजीव गांधी स्टडी सर्किल से जुड़े बड़े नामों पर पेपर लीक माफिया को संरक्षण देने के गंभीर आरोप मढ़े हैं। किस-किस पर गिरेगी गाज? जांच की आंच तेज होने...

E-PAPER

Image
E-PAPER

Rajasthan News: राजस्थान नगर निकाय चुनाव: पार्षद उम्मीदवारों के लिए 'नो ड्यूज सर्टिफिकेट' अनिवार्य, बकाया होने पर नहीं लड़ पाएंगे चुनाव

Image
Rajasthan News:  राजस्थान नगर निकाय चुनाव: पार्षद उम्मीदवारों के लिए 'नो ड्यूज सर्टिफिकेट' अनिवार्य, बकाया होने पर नहीं लड़ पाएंगे चुनाव छोटा अखबार। राजस्थान में आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर स्वायत्त शासन विभाग और नगर निगम प्रशासन ने उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा और कड़ा फैसला लिया है। अब पार्षद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे इच्छुक उम्मीदवारों को नामांकन से पहले अपने सभी वित्तीय बकाये चुकाने होंगे। नए आदेश के तहत उम्मीदवारों को सबसे पहले अपने घर का बकाया नगरीय विकास कर (यूडी टैक्स) और नगर निगम का अन्य कोई भी बकाया जमा कराना अनिवार्य कर दिया गया है। AI Photo बिना सर्टिफिकेट नामांकन नहीं- नगर निगम प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, सभी जोन कार्यालयों को इस संबंध में सख्त निर्देश दे दिए गए हैं। चुनाव लड़ने वाले हर उम्मीदवार को अपने संबंधित जोन कार्यालय से 'नो ड्यूज सर्टिफिकेट' (अदेय प्रमाण पत्र) हासिल करना होगा। यदि किसी व्यक्ति पर यूडी टैक्स, गृह कर या निगम का कोई भी अन्य शुल्क बकाया पाया जाता है, तो उसका नो ड्यूज सर्टिफिकेट जारी नहीं किया जाएगा। इस सर्टिफिके...