Crime News: देश में हुई तीन शर्मशार घटना
Crime News: देश में हुई तीन शर्मशार घटना छोटा अखबार। देश में तीन अपराध ऐसे घटित हुए हैं। जिसमें मानवता शर्मशार हुई और अपराधियों ने अपना आपा खो दिया। पहली घटना इटावा में हुई। यहां टिकट को लेकर हुई बहस में एक महिला को चलती ट्रेन से टीटीई ने धक्का दे दिया जिससे महिला की मौत हो गई। महिला एक नेवी अफसर की पत्नी बताई जा रही है। वहीं जीआरपी थाने में आरोपी टीटीई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कि है।बताया जा रहा है कि आरोपी ने बहस बढ़ने के दौरान तिलमिलाते हुये महिला को चलती ट्रेन से नीचे धक्का दे दिया। वहीं दिल्ली में CISF के हेड कांस्टेबल ने बहस के दौरान एक 17 साल के लड़के को गोली मार कर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार लड़का कम्युनिटी सेंटर DDA मार्केट स्थित पार्क के पास एक शादी समारोह में गया था। यहां CISF के हेड कांस्टेबल से लड़के की किसी बत को लेकर बहस हो गई। जिस पर हेड कांस्टेबल ने लड़के को गोली मार दी। तीसरी घटना राजस्थान के उदयपुर में हुई यहां एक व्यक्ति ने लिव-इन पार्टनर में रह रही महिला की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर दिया। आरोपी पुलिस से बचने के लिए महिलाओं के कपड़े ...