Crime News: देश में हुई तीन शर्मशार घटना

Crime News: देश में हुई तीन शर्मशार घटना

छोटा अखबार।

देश में तीन अपराध ऐसे घटित हुए हैं। जिसमें मानवता शर्मशार हुई और अपराधियों ने अपना आपा खो दिया। पहली घटना इटावा में हुई। यहां टिकट को लेकर हुई बहस में एक महिला को चलती  ट्रेन से टीटीई ने धक्का दे दिया जिससे महिला की मौत हो गई। महिला एक नेवी अफसर की पत्नी बताई जा रही है। वहीं जीआरपी थाने में आरोपी टीटीई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कि है।बताया जा रहा है कि आरोपी ने बहस बढ़ने के दौरान तिलमिलाते हुये महिला को चलती ट्रेन से नीचे धक्का दे दिया। 

वहीं दिल्ली में CISF के हेड कांस्टेबल ने बहस के दौरान एक 17 साल के लड़के को गोली मार कर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार लड़का कम्युनिटी सेंटर DDA मार्केट स्थित पार्क के पास एक शादी समारोह में गया था। यहां CISF के हेड कांस्टेबल से लड़के की किसी बत को लेकर बहस  हो गई। जिस पर हेड कांस्टेबल ने लड़के को गोली मार दी।

तीसरी घटना राजस्थान के उदयपुर में हुई यहां एक व्यक्ति ने लिव-इन पार्टनर में रह रही महिला की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर दिया। आरोपी पुलिस से बचने के लिए महिलाओं के कपड़े पहनकर घूम रहा था। एसपी योगेश गोयल के अनुसार सविना थाना में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि पति से विवाद के बाद वह चंद्र शेखर पारिख निवासी खारिया मीठापुरा बिलाड़ा जोधपुर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। अभियुक्त पिछले एक माह से महिला की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म व डरा-धमका कर उसके साथ अप्राकृतिक शारीरिक संभोग जैसा घिनौना कृत्य कर रहा था। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता 2023 और पोक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। 

श्री गोयल ने बताया कि आरोपी चंद्र शेखर गिरफ्तारी से बचने के लिए विचित्र रूप धारण कर घूम रहा था। पुलिस टीम ने आसूचना और तकनीकी सहयोग का इस्तेमाल करते हुए वांछित आरोपी तलाश शुरू की और हुलिया बदलकर महिलाओं की वेशभूषा में घूम रहा आरोपी चंद्र शेखर को पुलिस ने पूछताछ कर गिरफ्तार कर लिया।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस