सोनिया गांधी के 71 वर्षीय निजी सचिव पर दुष्कर्म का मामला दर्ज

 सोनिया गांधी के 71 वर्षीय निजी सचिव पर दुष्कर्म का मामला दर्ज 


छोटा अखबार।

सोनिया गांधी के निजी सचिव पीपी माधवन के खिलाफ 26 वर्षीय एक महिला ने दुष्कर्म और धमकाने का मामला दर्ज कराया है। महिला ने माधवन पर नौकरी और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। 

मीडिया सूत्रों के अनुसार महिला ने कहा कि माधवन ने उसके साथ दुष्कर्म किया और शिकायत करने पर गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी दी। पीड़ित महिला ने दिल्ली के उत्तम नगर थाने में माधवन के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन ने कहा उपारोक्त मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता ने जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।

श्री हर्षवर्धन ने बताया कि महिला का पति कांग्रेसी कार्यकर्ता था। 2020 में उसके पति की मौत हो गई। इस दौरान 26 वर्षीय महिला कांग्रेस दफ्तर काम मांगने गई थी। वहां महिला की मुलाकात पीए माधवन से हुई और काम देने का अनुरोध किया। पीड़िता के अनुसार 21 जनवरी 2022 को माधवन ने उसे इंटरव्यू के लिए बुलाया। इस दौरान माधवन ने कहा कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है और वह उससे शादी करना चाहता है। एक दिन उसने रात को उत्तम नगर बुलाया और कार में उसके साथ गंदा काम किया। मामला यहां तक भी नहीं थमा और फरवरी 2022 को माधवन ने पीड़ित महिला को अपने घर सुंदर नगर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया और मामले में पैसों का लालच देकर चुप रहने को कहा। 


Comments

Popular posts from this blog

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस

Chief Minister मुख्यमंत्री के विभाग डीआईपीआर में खेला