मुख्यमंत्री ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं
छोटा अखबार।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर प्रदेशभर से बड़ी संख्या में आए लोगों को नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। शुभकामनाएं देने के साथ ही उनका मुंह मीठा कराया। गहलोत से राज्यमंत्रिपरिषद के सदस्यों, विधायकों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों, विभिन्न संस्थाओं एवं संगठनों के पदाधिकारियों, महिलाओं, किसानों, बच्चों, युवाओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित प्रदेशभर से आए लोगों ने मुलाकात कर नए साल की शुभकामनाएं दीं।
विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विजेेता रहे बच्चों ने अपनी उपलब्धियों के बारे में मुख्यमंत्री को बताया। गहलोत ने उनकी हौसला अफजाई करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने नए वर्ष में प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि हम सभी समावेशी सोच के साथ सबको साथ लेकर आगे बढें और राज्य के उत्थान में भागीदार बनें।
addComments
Post a Comment