Rajasthan News: प्रदेश में हजारों किलो दूध पाउडर बरामद, मावा भट्टियों में खपाने की थी तैयारी
Rajasthan News: प्रदेश में हजारों किलो दूध पाउडर बरामद, मावा भट्टियों में खपाने की थी तैयारी छोटा अखबार। जयपुर ग्रामीण के सामोद में सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए सप्लाई किए गए दुग्ध पाउडर को अवैध रूप से बाहर ले जाने के बड़े मामले में राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन ने सख्त रुख अपनाते हुए सामोद थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। राज्य सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई इस त्वरित कार्रवाई से सरकारी राशन की कालाबाजारी करने वाले नेटवर्क में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इस पूरे गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। AI Photo यह पूरा मामला तब सामने आया जब जयपुर ग्रामीण पुलिस ने सामोद क्षेत्र के चीथवाड़ी गांव में नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से करीब 3,000 किलोग्राम सरकारी दूध पाउडर बरामद किया गया। प्रारंभिक पुलिस जांच में यह गंभीर बात सामने आई है कि यह दूध पाउडर 'पन्नाधाय बाल गोपाल योजना' के तहत सरकारी स्कूलों के बच्चों में नि:शुल्क वितरण के लिए भेजा गया था। इस पौष्टिक दूध को बच्चों तक पहुंचाने के...