तय सीमा में कार्य पूर्ण कर र्बोड को क्रियाशील बनाएं —के.सी. विश्नोई

 तय सीमा में कार्य पूर्ण कर र्बोड को क्रियाशील बनाएं —के.सी. विश्नोई


छोटा अखबार।

राज्य में जीव जन्तु कल्याण बोर्ड को क्रियाशली बनाए जाने के लिये अधिकारियों को तय सीमा में कार्य पूर्ण किये जाने निर्देश दिये। यह निर्देश राज्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष के.सी विश्नोई ने पशुधन भवन सभागार में जीव जन्तु कल्याण बोर्ड की आयोजित बैठक में दिये।

श्री विश्नोई ने कहा कि भारतीय संस्कृति के अनुसार हमारे देश में आज भी पशु पक्षियों के नाम विभिन्न देवी देवताओं के साथ जुड़े हुए है। जिनका नाम बड़ी श्रद्धा और आदर के साथ लिया जाता ​है। वैसे भी हमारी संस्कृति के मूल में जिओ और ​जीने दो का सिद्धांत ही समाज को नई दिशा देता है। भारत में ही नहीं अपितु विश्व के सभी प्रमुख धर्मों में जीवों के प्रति दया व सहिष्णुता की भावना का उल्लेख मिलता है।

उन्होने मूक पशु पक्षियों की सेवा और उनके कल्याण के लिये समर्पित इस बोर्ड के सफल संचालन के लिये मूलभूत संसाधनों और संरचनात्मक ढ़ांचे के कार्य पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये। 

बैठक में शासन उप सचिव पशुपालन विभाग श्रीमति कश्मी कौर, सार्वजनिक निर्माण, विद्युत वितरण निगम लिमिटेड और पशुपालन विभाग के वरिष्ट अधिकारी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस

Chief Minister मुख्यमंत्री के विभाग डीआईपीआर में खेला