Posts

Udaipur News: राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद की प्रांतीय महिला बैठक उदयपुर में संपन्न

Image
Udaipur News: राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद की प्रांतीय महिला बैठक उदयपुर में संपन्न छोटा अखबार। राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद की प्रांतीय महिला बैठक रविवार, 26 जुलाई 2026 को उदयपुर में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेशभर से आई महिला कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार, समाज जागरण और समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श किया। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय महिला प्रमुख श्रीमती नलिनी मेहता ने नारी सुरक्षा, लव जिहाद जैसे विषयों पर विस्तार से अपने विचार रखे। उन्होंने समाज की मातृशक्ति से संगठित रहकर परिवार एवं समाज में जागरूकता का वातावरण बनाने तथा संगठन को सुदृढ़ करने का आह्वान किया। अखिल भारतीय ग्राम विकास सह प्रमुख डॉ. राधिका लड्ढा ने आगामी फरवरी में होने वाली जनगणना के संदर्भ में मार्गदर्शन देते हुए कहा कि जनजाति समाज को अपनी धार्मिक पहचान के संबंध में जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने आग्रह किया कि जनगणना के दौरान जनजाति समाज अपने धर्म के रूप में हिन्दू का ही उल्लेख करे व अन्य धर्म श्रेणी में स्वयं को दर्ज न कराए। साथ ही उन्होंने जनजाति क्षेत्रों की समस्याओं एवं चुनौतियों के समाधान में प्रत्येक कार्यकर्त...

C M NEWS: एमओयू के धरातल पर लागू होने से प्रदेश में आर्थिक प्रगति और रोजगार के अवसर सृजित होंगे- मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS: एमओयू के धरातल पर लागू होने से प्रदेश में आर्थिक प्रगति और रोजगार के अवसर सृजित होंगे- मुख्यमंत्री  छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत हुए एमओयू की प्रगति को लेकर बैठक ली। उन्होंने विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को एमओयू के क्रियान्वयन में गति लाने के सख्त निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राइजिंग राजस्थान के एमओयू को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इन एमओयू के धरातल पर लागू होने से प्रदेश की आर्थिक प्रगति के साथ ही रोजगार के अवसर सृजित होंगे। ऐसे में इन एमओयू की ग्राउंड ब्रेकिंग के लिए सभी विभाग लक्ष्य निर्धारित करते हुए भूमि आवंटन सहित अन्य स्वीकृतियों की प्रक्रियाओं में तेजी लाएं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि एमओयू के समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मुख्य सचिव स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। साथ ही, उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने और संबंधित निवेशकों से निरंतर संवाद रखने के लिए भी निर्देशित किया। इस दौरान ऊर्जा, उद्योग, खनन,...

C M NEWS: मुख्यमंत्री ने नई बसों को दिखाई हरी झंडी, कहा सरकार जन कल्याण के हर क्षेत्र में रिकॉर्ड गति से काम कर रही है

Image
C M NEWS: मुख्यमंत्री ने नई बसों को दिखाई हरी झंडी, कहा सरकार जन कल्याण के हर क्षेत्र में रिकॉर्ड गति से काम कर रही है छोटा अखबार। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को अजमेर रोड स्थित हीरापुरा बस टर्मिनल से राजस्थान रोडवेज की 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आधुनिक सार्वजनिक परिवहन सेवा के विस्तार से अब आमजन का सफर बेहद सुगम और सुरक्षित होगा। मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार अपने सभी संकल्पों और वादों को पूरी ईमानदारी से निभा रही है। सरकार जन कल्याण के हर क्षेत्र में रिकॉर्ड गति से काम कर रही है। उन्होंने जोर देकर कहा, "प्रदेश के हर कोने में सुलभ, किफायती और सुरक्षित परिवहन सुविधा पहुंचाना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।" इन नई अत्याधुनिक बसों के संचालन से प्रदेश के लाखों यात्रियों को रोजाना सीधा लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपनी सरकार की बड़ी उपलब्धि साझा करते हुए बताया कि बेहतर प्रबंधन, वित्तीय अनुशासन और पूर्ण पार...

C M NEWS: जल आत्मनिर्भरता की ओर कदम: जल प्रबंधन का राष्ट्रीय मॉडल बनेगा राजस्थान –मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS: जल आत्मनिर्भरता की ओर कदम: जल प्रबंधन का राष्ट्रीय मॉडल बनेगा राजस्थान –मुख्यमंत्री  छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को राजधानी जयपुर में आयोजित ‘राजस्थान वाटर कॉन्क्लेव’ को संबोधित किया। उन्होंने इस महत्वपूर्ण मंच से घोषणा की कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार के निरंतर प्रयासों से राजस्थान आने वाले समय में जल प्रबंधन एवं जल संचयन का राष्ट्रीय माॅडल बनकर उभरेगा। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए कहा कि प्रदेश में सरकार के गठन के तुरंत बाद से ही जल आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, जिनका सकारात्मक असर अब धरातल पर साफ नजर आने लगा है। उन्होंने कहा कि रामजल सेतु लिंक परियोजना से लेकर यमुना जल समझौते जैसे ऐतिहासिक और अभूतपूर्व कार्यों को धरातल पर मूर्त रूप दिया गया है। इन बड़े फैसलों के जरिए राज्य में जल आपूर्ति सुनिश्चित करने और एक नए राजस्थान की मजबूत आधारशिला रखने का काम किया जा रहा है। जल संरक्षण की दूरगामी अहमियत पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरे...

E-PAPER

Image
E-PAPER  

Rajasthan News; भजनलाल सरकार का ऐतिहासिक कदम: राजस्थान में 1 करोड़ से अधिक नए लाभार्थी खाद्य सुरक्षा से जुड़े

Image
Rajasthan News; भजनलाल सरकार का ऐतिहासिक कदम: राजस्थान में 1 करोड़ से अधिक नए लाभार्थी खाद्य सुरक्षा से जुड़े छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में राजस्थान सरकार ने सामाजिक न्याय की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। राज्य सरकार ने अपने मौजूदा कार्यकाल के दौरान प्रदेश के 1 करोड़ 7 लाख 7 हजार 182 (1,00,77,182) वंचित और पात्र व्यक्तियों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से जोड़कर बड़ी राहत प्रदान की है। कुल लाभार्थियों का 23 प्रतिशत हिस्सा— सचिवालय के मंत्रालय भवन में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने इस अभूतपूर्व उपलब्धि की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में खाद्य सुरक्षा से जोड़े गए नए लोगों की यह संख्या राज्य के कुल 4.37 करोड़ लाभार्थियों का लगभग 23 प्रतिशत है। मंत्री ने कहा कि यह आंकड़े इस बात का स्पष्ट प्रमाण हैं कि राज्य सरकार समाज के सबसे पिछड़े, कमजोर और जरूरतमंद तबके तक कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। दो चरणों में खुली पात्रता की राह— विभाग द्वारा दी गई जानक...

Rajasthan News: अरावली पर्वतों के बीच सड़क और होगी चौड़ी, पुष्कर जाने के लिए मिलेगी सुगम्य सड़क

Image
Rajasthan News: अरावली पर्वतों के बीच सड़क और होगी चौड़ी, पुष्कर जाने के लिए मिलेगी सुगम्य सड़क छोटा अखबार। धार्मिक नगरी पुष्कर जाने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों के लिए एक बड़ी और सुखद खबर है। अरावली पर्वत श्रृंखला के बीच से गुजरने वाले खरेकड़ी-अजयसर मार्ग की 3.2 किलोमीटर लंबी सड़क को अब और चौड़ा और सुगम बनाया जाएगा। इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए राजस्थान सरकार ने 12 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। यह वित्तीय मंजूरी राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के विशेष प्रयासों और अनुशंसा के बाद दी गई है। AI Photo सुगम होगा तीर्थयात्रियों का सफर— वर्तमान में अरावली पहाड़ियों के बीच का यह संकरा मार्ग यातायात के दबाव और घुमावदार रास्तों के कारण दुर्घटना संभावित क्षेत्र बना रहता था। पुष्कर में लगने वाले अंतरराष्ट्रीय मेले और हर साल आने वाले लाखों देशी-विदेशी पर्यटकों के कारण यहाँ अक्सर जाम की स्थिति बन जाती थी। इस सड़क के चौड़ा होने से अजमेर से पुष्कर का सफर न केवल सुरक्षित होगा, बल्कि यात्रियों के समय और ईंधन की भी भारी बचत होगी। विधानसभा अध्यक्ष के प्रयासों से मिली सौ...