Rajasthan News: एकमुश्त समझौता योजना से भूमि विकास बैंकों की वित्तीय स्थिति में हुआ सुधार, 27 बैंक लाभ की स्थिति में
Rajasthan News: एकमुश्त समझौता योजना से भूमि विकास बैंकों की वित्तीय स्थिति में हुआ सुधार, 27 बैंक लाभ की स्थिति में छोटा अखबार। शासन सचिव, सहकारिता डॉ. समित शर्मा ने शासन सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा प्रदेश की 36 प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंकों के व्यवसाय, विभागीय योजनाओं की प्रगति, कम्प्यूटराइजेशन, कार्यस्थल पर कार्मिकों की उपस्थिति आदि की समीक्षा की गई। डॉ. शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा किसानों को एकमुश्त समझौता योजना के माध्यम से दी गई 200 करोड़ रुपये से अधिक की ब्याज राहत का प्रभाव भूमि विकास बैंकों की वित्तीय स्थिति पर सकारात्मक रूप से पड़ा है। पिछले वर्ष तक मात्र 10 बैंक की लाभ की स्थिति में थे और अब लाभ में आने वाले बैंकों की संख्या 27 हो जायेगी। इस वर्ष में शेष 9 बैंकों को भी लाभ में लाने का लक्ष्य रखा गया है। प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंकों की वित्तीय स्थिति की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन सहकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। बैठक में सामने आया कि राज्य सरकार द्वारा लागू की गई 'एकमुश्त समझौता योजना' भूमि विकास बैंको...