Rajasthan News: सहकारिता मॉडल में राजस्थान देश में अव्वल, 'सहकार से समृद्धि' संकल्प को धरातल पर उतारा
Rajasthan News: सहकारिता मॉडल में राजस्थान देश में अव्वल, 'सहकार से समृद्धि' संकल्प को धरातल पर उतारा छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में राजस्थान ने सहकारिता को ग्रामीण समृद्धि का एक सशक्त माध्यम बनाकर देश में एक मिसाल पेश की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ संकल्प को साकार करते हुए प्रदेश अन्न भंडारण क्षमता, ई-पैक्स (e-PACS) के माध्यम से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और एम-पैक्स के गठन जैसी प्रमुख राष्ट्रीय योजनाओं को लागू करने में देश में प्रथम स्थान पर आ गया है। AI Photo बीते ढाई वर्षों में राज्य सरकार ने तकनीकी सुधारों और जमीनी स्तर पर बेहतरीन कार्य करते हुए अन्य राज्यों को काफी पीछे छोड़ दिया है। विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना के सफल क्रियान्वयन में राजस्थान ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ देश का नेतृत्व कर रहा है। योजना के अंतर्गत वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए प्रदेश में कुल 200 गोदाम स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 120 गोदामों का निर्माण कार्य पूरी तरह से संपन्न हो चुका है, जबकि शेष का कार्य तेजी से प्रगति पर है। आगामी वर्ष 2026-27 में राज्य...