C M NEWS: नशा केवल स्वास्थ्य को खराब नहीं करता, बल्कि यह अपराध की मुख्य जड़ है —मुख्यमंत्री

C M NEWS: नशा केवल स्वास्थ्य को खराब नहीं करता, बल्कि यह अपराध की मुख्य जड़ है —मुख्यमंत्री


छोटा अखबार।

राजस्थान में ड्रग माफिया और नशे के कारोबार के खिलाफ राज्य सरकार ने अब तक का सबसे कड़ा रुख अपना लिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर गृह विभाग की उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में लिप्त गिरोहों के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि केवल गिरफ्तारियां काफी नहीं हैं, बल्कि ड्रग तस्करों के पूरे आर्थिक तंत्र को नेस्तनाबूद किया जाए। इसके लिए उन्होंने माफिया की अवैध संपत्तियों को जब्त करने, कुर्क करने और उन पर बुलडोजर चलाने (ध्वस्तीकरण) के आदेश दिए हैं।

बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि 'पिट एनडीपीएस' (PIT-NDPS) अधिनियम के तहत संदिग्ध ड्रग माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने साफ कहा कि नशे के कारोबार से जुड़े संगठित गिरोहों के छोटे से लेकर बड़े, सभी नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जाना चाहिए ताकि इसकी जड़ें दोबारा न पनप सकें।

ड्रोन तस्करी पर विशेष नजर और जन आंदोलन की तैयारी—

सीमावर्ती इलाकों में बढ़ती चुनौतियों पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने ड्रोन के जरिए होने वाली तस्करी और अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने सीमावर्ती जिलों के जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक (SP) को आपसी समन्वय बेहतर करने और हर संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखते हुए त्वरित एक्शन लेने के लिए कहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा केवल स्वास्थ्य को खराब नहीं करता, बल्कि यह अपराध की मुख्य जड़ है। इसके दूरगामी दुष्परिणाम समाज और परिवारों को बर्बाद कर रहे हैं। इस समस्या से निपटने के लिए उन्होंने प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान चलाने और सामाजिक संस्थाओं को जोड़कर इसे एक जन आंदोलन बनाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से इस मुहिम में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया ताकि जमीनी स्तर पर नशे के खिलाफ एक मजबूत सामाजिक माहौल तैयार किया जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस